अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही : अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
Aditi News Team
Sat, Oct 24, 2026
"OPERATION EAGLE CLAW
“नशा मुक्त नरसिंहपुर” की दिशा में नरसिंहपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही।
• विश्वस्त मुखबिर की सूचना पर थाना करेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
• अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
• आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
विश्वस्त मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचना :
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इमलिया रोड, मरघटा के पास अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहपुर श्री डी.पी. सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम को सूचना की तस्दीक करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस की घेराबंदी में आरोपी गिरफ्तार : पुलिस टीम द्वारा इमलिया रोड, मरघटा के पास पहुंचकर हिकमत-अमली से घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी की गई।
पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही में आरोपी की पहचान : रंजीत उर्फ पप्पू पिता सुल्तान कौरव उम्र 39 साल निवासी गोंगावली, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर।
60 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त : पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 60 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6000/- है।
अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर : नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली श्री रत्नाकर हिन्वे, उनि विजय धुर्वे, आरक्षक चेतन तंतुवाय एवं लक्ष्मी नागपुरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे