नरसिंहपुर बरमान स्कूल में बवाल,छात्राओं ने खोला मोर्चा : छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,
Aditi News Team
Sat, Oct 24, 2026
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
बरमान स्कूल में बवाल! छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,
नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! बच्चों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से वे इस कथित प्रताड़ना से परेशान हैं, हालात ऐसे हैं कि कुछ छात्राएं अब स्कूल जाने से भी डरने लगी हैं... आखिरकार बच्चों ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं बरमान चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की... हालांकि, प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे खुद टॉयलेट साफ करती हैं, लेकिन बच्चों से सफाई नहीं करवातीं और न ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं... वहीं, बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा के मुताबिक, शिकायत प्राप्त हुई है, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जाएगी... अब बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के इन गंभीर आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा,
बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा