Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

नरसिंहपुर पुलिस परेड द्वारा शहीद स्मारक पर सलामी एवं दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी

कुण्डलपुर में गुरु परंपरा समर्पण समारोह के शुभारंभ पर : 24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

Aditi News Team

Fri, Oct 23, 2026

कुण्डलपुर में गुरु परंपरा समर्पण समारोह के शुभारंभ पर 24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

शरद पूर्णिमा की पूर्व बेला पर गुरुवर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज द्वारा दीक्षित एवं विद्याकुल संप्रवाहक आचार्य प्रवर श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ति सभी मुनि व आर्यिका संघों के मंगल आशीर्वाद से आयोजित गुरु परंपरा समर्पण समारोह का आगाज 24 अक्टूबर को विशाल अहिंसा वाहन रैली के कुण्डलपुर आगमन से होगा। दमोह, हटा, पटेरा, बांदकपुर, पथरिया, बनबार, अभाना, बटियागढ़, नोहटा, तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, जबेरा, कुम्हारी आदि नगरों, ग्राम से बड़ी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से गुरु भक्तों का समूह प्रातः कुण्डलपुर बड़े बाबा के चरणों में पहुंचकर गुरुवरों का आशीर्वाद प्राप्त करेगा। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर भक्तामर महामंडल विधान, बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा ,पूजन, मुनिसंघ की आहारचर्या एवं दोपहर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज, मुनि पवित्रसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं वाणी भूषण प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया जी बंड़ा के निर्देशन में ध्वजारोहण, मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन ,चित्र अनावरण, मुनिसंघ की मंगल देशना, सायंकाल भक्तामर दीप महाअर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः हथकरघा ,शांतिधारा, दयोदय प्रकल्प के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों के द्वारा उनके उद्देश्य भावी योजनाओं का कथन एवं समिति द्वारा उनका सम्मान होगा। दोपहर में प्रतिभास्थली, पूर्णायु, भाग्योदय एवं आचार्य श्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में निर्माणाधीन कुण्डलपुर, नेमावर, चंद्रगिरी ,रामटेक, अमरकंटक आदि के प्रतिनिधियों द्वारा उनके उद्देश्य भावी योजनाओं का कथन एवं समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा ।श्रावक श्रैष्ठियों, दानवीर भामाशाहों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान होगा। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं झांकी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण के साथ पूज्य मुनि संघ की मंगल देशना का लाभ देश के कोने-कोने से आए बड़ी संख्या में गुरु भक्त जनसमूह को प्राप्त होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बड़े बाबा कुंडलपुर

जरूरी खबरें