गाडरवारा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! : विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर
Aditi News Team
Fri, Oct 23, 2026
गाडरवारा और जिले की तीनों विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल!
ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका!
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आज आरक्षण और आदिवासी सम्मान के मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई! आजाद पार्टी के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे और सरकार का पुतला दहन करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को जलने नहीं दिया।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की। इसके साथ ही भोपाल में 13 अक्टूम्बर को पुलिस द्वारा आदिवासियों से किया गया कथित अभद्र व्यवहार का मामला भी प्रदर्शन का मुद्दा बना।
आखिर प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सरकार का क्या रुख है? और पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच अच्छी खासी मसक्कत देखने को मिली
गाडरवारा में आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाई और भोपाल में आदिवासी वर्ग के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए पुतले को जलने नहीं दिया।
पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस मौके पर मुस्तैद नजर आई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतले को जलने से रोक दिया। इस कार्रवाई के बीच प्रदर्शन का मुख्य केंद्र आरक्षण और आदिवासी सम्मान से जुड़े मुद्दे रहे।
आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को उठाते हुए सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
फिलहाल गाडरवारा में आजाद पार्टी के प्रदर्शन के जरिए आरक्षण और आदिवासी सम्मान के मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अब देखना होगा कि इन मांगों को लेकर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
आजाद पार्टी गाडरवारा