Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

नरसिंहपुर पुलिस परेड द्वारा शहीद स्मारक पर सलामी एवं दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी

कार में परिवहन हो रही शराब जप्त फरार कार चालक की तलाश : 12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त,

Aditi News Team

Fri, Oct 23, 2026

कार में परिवहन कर ले जायी जा रही 12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी तथा 550 देशी शराब कार सहित जप्त, फरार कार चालक की तलाश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा स्विफ्ट कार में 12 कार्टूून में 45 पाव अंग्रेजी व 550 पाव देशी शराब कीमती लगभग 40 हजार रूपये की जप्त की गई है।

थाना प्रभारी पाटन श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि आज दिनांक 23-10-26 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नम्बर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर कटंगी तरफ से ग्राम छितुरहा पाटन तरफ आ रही है, सूचना पर ग्राम छितुरहा में दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये अनुसार बिना नम्बर की सफेद स्विफ्ट कार छतिग्रस्त हालत में नाली में धसी हुयी मिली, तलाशी लेने पर, कार के अंदर शराब के कार्टून रखे दिखे, कार नाली से बाहर निकलवाकर, चौक करने पर 1 कार्टून में अंग्रेजी शराब गोवा रम के 49 पाव, 11 कार्टून में देशी शराब के 550 पाव तथा कार के अंदर 2 नग नम्बर प्लेट जिसमें एमपी 20 एक्स ई 7680 लिखा है रखी मिली। नम्बर प्लेट तथा शराब सहित कार को जप्त करते हुये कार चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक धनंजय मिश्रा, अनुराग रैकवार, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें