Wednesday 21st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस परेड द्वारा शहीद स्मारक पर सलामी एवं दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी

954 अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं

प्रगति के साथ विवेक और सावधानी जरूरी: मुनि श्री समतासागर महाराज

विभिन्न राज्यों से आये पुलिस दल द्वारा मोटर सायकिल रैली निकालकर नशा मुक्त भारत का दिया गया संदेश

नरसिंहपुर देर रात हुई लड़ाई मेंपिता-पुत्र के सिर पर गंभीर चोटें

जबलपुर राष्ट्रीय एकता बाइक रैली का भव्य स्वागत,सम्मान : विभिन्न राज्यों से आये पुलिस दल द्वारा मोटर सायकिल रैली निकालकर नशा मुक्त भारत का दिया गया संदेश

Aditi News Team

Wed, Oct 21, 2026

राष्ट्रीय एकता बाइक रैली का जबलपुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान,

विभिन्न राज्यों से आये पुलिस दल द्वारा मोटर सायकिल रैली निकालकर नशा मुक्त भारत का दिया गया संदेश

विभिन्न राज्यों से आये पुलिस के 150 बाइक राइडर्स दिनॉक 21-10-26 को करेंगे भोपाल के लिये प्रस्थान

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ‘नेशनल मोटर साइकिल रैली-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नेशनल मोटर साइकिल रैली-2026 में भाग लेने मोटर साइकिल रैली देश के अलग-अलग क्षेत्रों से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर केवड़िया / एकता नगर (गुजरात) स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर जाकर संपन्न होगी।

राष्ट्रीय एकता बाइक रैली के अंतर्गत झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं नॉर्थ ईस्ट राज्यों की राज्य पुलिस के 150 बाइक राइडर्स जबलपुर पहुंचे।

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को रैली महात्मा गांधी संस्थान केन्द्र से रवाना होकर आधारताल तिराहा, रद्दी चौकी एवं घमापुर चौक होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची जहॉ पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ आयुष जाखड (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में रैली में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।

इस रैली का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, और इसके कारण युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं भविष्य खो देते हैं। उपस्थित जनों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

विभिन्न राज्यों की पुलिस का यह संयुक्त प्रयास राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं जनसेवा का प्रतीक है। युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध मिलकर कार्य करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत , स्वस्थ भारत, नशे को ना, जिंदगी को हाँ, नशा छोड़ो, परिवार जोड़ो एवं सड़क सुरक्षा अपनाएँ, नशे से दूर रहें जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।

जबलपुर पुलिस की ओर से रैली में सहभागी सभी राज्यों के पुलिस बल को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा सभी से नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न राज्यों से आये पुलिस के 150 बाइक राइडर्स अपनी मोटर सायकिल रैली यात्रा को आगे बढाते हुये दिनांक 21/10/2026 को महात्मा गांधी संस्थान केन्द्र आधारताल से मोटर सायकिल रैली प्रारम्भ कर भोपाल की ओर प्रस्थान करेगे ।

कार्यक्रम संयोजन मे रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य के नेतृत्व मे रक्षित निरीक्षक श्री अमित शिववंशी, रक्षित निरीक्षक श्री राहुल बघेल तथा पुलिस लाईन के अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें