सिहोरा स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालो में हुआ शस्त्र पूजन : बाबाताल शिव मन्दिर मे शस्त्र पूजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न किया
Aditi News Team
Tue, Oct 20, 2026
सिहोरा।विजयदशमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सिहोरा ने अपने समस्त कार्यकर्ता बंधुओ एवं सामाजिक लोगो के साथ बाबाताल शिव मन्दिर मे शस्त्र पूजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न किया।
सिहोरा स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालो मे भी शस्त्र पूजन किया गया।
दशहरा विजयदशमी शस्त्र पूजन के शुभ अवसर पर विहिप बजरंग दल ने माता से यह प्रार्थना की समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों मे बल, बुद्धि विद्या का प्रवेश हो जिससे वो हिंदू समाज के ताकतवर योद्धा बने और अपने मठ ,मंदिरों, बहन बेटियों और गौ माता- राष्ट्र माता की रक्षा कर सकने के लिए आगे आना चाहिए।
Tags :
सिहोरा दुर्गा पंडाल
शस्त्र पूजन