नरसिंहपुर PG कॉलेज में इंडोर स्टेडियम निर्माण की पहल : 5सितंबर को विद्यार्थियों ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सौंपा था मांग पत्र,खेल सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद
Aditi News Team
Sat, Oct 17, 2026
छात्रों की मांग पर पीजी कॉलेज में इंडोर स्टेडियम निर्माण की पहल
5 सितंबर को विद्यार्थियों ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सौंपा था मांग पत्र, खेल सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद
नरसिंहपुर । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) नरसिंहपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थियों की पहल के बाद कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस दिशा में प्रयास शुरू किए महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 5 सितंबर को मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को मांग पत्र सौंपकर कॉलेज परिसर में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग की थी। विद्यार्थियों की इस मांग का उद्देश्य महाविद्यालय में खेल सुविधाओं का विस्तार करना और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों का कहना था कि महाविद्यालय में इंडोर स्टेडियम बनने से उन्हें विभिन्न खेलों के अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। वर्तमान समय में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों में खेल सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
इंडोर स्टेडियम बनने से विद्यार्थियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी खेल गतिविधियां संचालित करने की सुविधा मिल सकती है। साथ ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अन्य इंडोर खेलों के अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
विद्यार्थियों द्वारा 5 सितंबर को सौंपे गए मांग पत्र के बाद मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की ओर संबंधित विभाग को पत्र जारी किया है इसके साथ ही इस दिशा में जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात भी उनके द्वारा कही गई उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि मध्यप्रदेश के कैविनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल लगातार जिले के खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित करने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है जिसके सुखद परिणाम भी सबके सामने है उनकी यह पहल किए जाने को कॉलेज के खेल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब विद्यार्थियों को इंडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने और उनकी मांग धरातल पर साकार होने की प्रतीक्षा है महाविद्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से न केवल विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल