शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल पर : गाडरवारा के केएनव्ही स्कूल में अतिरिक्त कॉमर्स (वाणिज्य संकाय) संचालित किए जाने स्वीकृति
Aditi News Team
Sat, Oct 17, 2026
गाडरवारा के केएनव्ही स्कूल में अतिरिक्त कॉमर्स (वाणिज्य संकाय) संचालित किए जाने स्वीकृति
गाडरवारा।शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में निरंतर ठोस एवं सजग कदम उठाए जा रहे हैं और प्रदेश में स्कूलों के शैक्षिक स्तर के उन्नयन हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल पर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गाडरवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केएनव्ही में कॉमर्स (वाणिज्य संकाय) संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 से उक्त विद्यालय में अतिरिक्त वाणिज्य संचालित संचालित किए जाने लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा स्वीकृत प्रदान की गई है। नवीन विषय के प्रारंभ किए जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह