Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धैर्य से खिल उठते हैं भक्ति के कमल : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार लिया

पुलिस ने एक आरोपी को 5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया : थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Fri, Oct 16, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही

• थाना साईखेड़ा अंतर्गत एक आरोपी को लगभग 5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

• जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार।

• आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना साईखेड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹50,000) जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :* रोहित कुमार उर्फ पिद्दा पिता हरनारायण काछी उम्र 18 साल 9 माह नि. खिड़का मोहल्ला थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर।

*जप्ती :* 05 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹50,000)

*वैधानिक कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।।

*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी साईखेड़ा निरीक्षक संध्या चंदेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रफ़ी अहमद, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुशवाह , आरक्षक शिवम पटेल, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह , आरक्षक बालबिहारी रघुवंशी , सैनिक रुपेश श्रीवास एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांईखेड़ा पुलिस

जरूरी खबरें