गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को थोकबंद 16 चिकित्सक : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल
Aditi News Team
Fri, Oct 16, 2026
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को थोकबंद 16 चिकित्सक
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल
नरसिंहपुर/गाडरवारा - दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव व चिकित्सकों की उपलब्धता न होने की समस्या को लेकर नागरिकों की शिकायतों के निराकरण की दिशा में एक्शन मोड में प्रदेश सरकार ने गाडरवारा विधानसभा में चिकित्सकीय सुविधाओं के इजाफे में अभूतपूर्व पहल की है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को एक साथ थोकबंद 16 चिकित्सकों की नियुक्ति की सौगात दी गई है।
संवेदनशील नेतृत्व, बड़ी पहल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संवेदनशील नेतृत्व में दूरस्थ, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं में बेहतरी के लिए व्यापक स्तर पर बांड की शर्त पूर्ती हेतु डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है, जिसके अंतर्गत नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए थोकबंद 16 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत सीएचसी सालेचौका में 5, सीएचसी साईंखेड़ा में 5, सीएचसी चीचली में 1 व सीएच गाडरवारा में 5 चिकित्सकों की पद स्थापना की गई है। जिनमे 12 चिकित्सकों द्वारा ज्वायनिंग ले ली गई है और शेष चार चिकित्सक शीघ्र उपलब्ध होंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा
मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा तत्संबंध में जारी किए गए विशेष आदेश में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को थोकबंद 16 चिकित्सकों की सौगात से नवाजा गया है। इन चिकित्सकों की पदस्थापना का मूल उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ करने से जनता को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
क्षेत्रीयजनों ने जताया हर्ष
गाडरवारा के विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, जनता के नेता उदय प्रताप सिंह के संवेदनशील नेतृत्व में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की जनता के मर्म को छूते हुए विकास के विविध क्रम निरंतर प्रवाह में हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रामीणजनों की इस महती आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए श्री राव के द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात पर क्षेत्रीयजनों ने हर्ष जताते हुए आभार व्यक्त किया है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह