Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धैर्य से खिल उठते हैं भक्ति के कमल : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार लिया

गाडरवारा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अनोखा संदेश : शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर नगर में श्री नव दुर्गा युवा शक्ति समिति शक्ती चौक द्वारा

Aditi News Team

Fri, Oct 16, 2026

नवरात्रि महोत्सव पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अनोखा संदेश

गाडरवारा । शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर नगर में श्री नव दुर्गा युवा शक्ति समिति शक्ती चौक द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। समिति द्वारा दुर्गा पंडाल में बेटी से लेकर माँ तक के जीवन सफर को दर्शाते हुए आकर्षक फ्लेक्स पोस्टर लगाए गए हैं। ये फ्लेक्स पोस्टर पंडाल के मुख्य खंभों पर लगाए गए हैं, ताकि दर्शन करने आने वाले हर श्रद्धालु की नजर उन पर पड़े। इन पोस्टरों के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न रूपों और उसके संघर्ष, सम्मान व महत्व को दर्शाया गया है। समिति के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ-साथ समिति ने बेटी के जन्म से लेकर उसके माँ बनने तक के सफर को सम्मान देने की कोशिश की है। समिति के अध्यक्ष विनोद कौरव ने बताया कि आज के समय में बेटियों को शिक्षित करना और उन्हें आगे बढ़ाना सबसे जरूरी है। पंडाल में लगे ये पोस्टर लोगों को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दर्शनार्थी भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री नव दुर्गा युवा शक्ति समिति शक्ती चौक गाडरवारा

जरूरी खबरें