Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धैर्य से खिल उठते हैं भक्ति के कमल : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार लिया

गाडरवारा में 23से राज्यस्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता : 10 संभागों के करीब 160 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रगति वर्मा ने ली बैठक

Aditi News Team

Thu, Oct 15, 2026

गाडरवारा में 23 अक्टूबर से होगी 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता

10 संभागों के करीब 160 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रगति वर्मा ने ली बैठक

गाडरवारा। सत्र 2026-27 के खेल कैलेंडर के अंतर्गत गाडरवारा में 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर तक 19 वर्ष बालक वर्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 160 खिलाड़ी और 30 अधिकारी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा श्रीमती प्रगति वर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

प्रतियोगिता के मैच रुद्र मैदान गाडरवारा, एनटीपीसी खेल मैदान, चीचली के खेल मैदान तथा शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी के मैदान पर खेले जाएंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा एवं जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक श्री अनुज जैन ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने और प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, गाडरवारा, चीचली एवं सालीचौका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें