Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धैर्य से खिल उठते हैं भक्ति के कमल : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार लिया

गाडरवारा में संगीतमयी स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन : हरफनमौला गायक कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर

Aditi News Team

Fri, Oct 16, 2026

हरफनमौला गायक कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर

सुरमई संगीतमयी स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन

गाडरवारा।हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता, गायक, संगीतकार,कॉमेडियन,सभी तरह की कलाओं माहिर फनकार हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रेम कुमार कोरी के निवास पटेल वार्ड पर एक सुरमई संगीतमयी स्वरांजलि का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा की समक्ष प्रज्वलन .तिलकवंदन पुष्पअर्चन व किशोर कुमार के छायाचित्र पर तिलकवंदन पुष्पअर्चन पश्चात कार्यक्रम का आगाज भोले ओ भोले नरेश कौरव ,करवटें बदलते रहे सारी रात हम प्रिया सराठे प्रेम कोरी,दिल्लगी ने दी हवा थोड़ा सा धुआं उठा कृतिका नौरिया नरेश कौरव,जिंदगी एक सफर हैसुहाना शिक्षक राजेश गुप्ता,रंग भरे मौसम से रंग चुरा के खुशबू प्रजापति प्रेम कोरी, ये श्याम मस्तानी शिक्षक सतीश नाइक,पल पल दिल के पास तुम रहती हो निकिता नौरिया,कार्यक्रम में इसी प्रकार से जिसका मुझे था इंतजार गुम है किसी के प्यार में ,मेरे नैना सावन भादो ,जय जय शिव शंकर, दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा,पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले जब चाहे यारा तुमने आंखों से मारा तुमने, शायद मेरी शादी का ख्याल दिल में आया है जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां अनवरत देर रात तक चलती रही और श्रोता दर्शको ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया कार्यक्रम में विशेष रूप से आर आई अमोल कुमार बबेले ,राकेश तिवारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

गाडरवारा संगीत प्रेमी

जरूरी खबरें