Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

थाना साईखेड़ा अंतर्गत जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 50 हजार है,आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धैर्य से खिल उठते हैं भक्ति के कमल : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं मैं बड़ी सौगात कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल

नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा से विधिवत पदभार लिया

नरसिंहपुर ग्राम लिघारी में सम्पन्न हुआ जन संवाद शिविर : विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

Aditi News Team

Fri, Oct 16, 2026

सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है- विधायक श्री नागेश

जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा प्रयास- कलेक्टर श्रीमती सिंह

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा- पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा

विधायक श्री नागेश व कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

ग्राम लिघारी में सम्पन्न हुआ जन संवाद शिविर

नरसिंहपुर।विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत लिघारी में जन संवाद शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। अतिथियों ने अनुदान सहायता राशि, स्वसहायता समूहों को ऋण, फुड बास्केट और प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम श्री महेन्द्र सिंह पटेल, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही और ग्रामवासी मौजूद थे।

विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत किया जा रहा है। गांव-गांव में शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा विभिन्न शासकीय सेवाओं को सहज, सरल और सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक श्री नागेश ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच, कृषि एवं पशुपालन संबंधी सुविधाएं, फार्मर आईडी, आधार एवं ई-केवाईसी, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अपने गांव के समीप ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे, जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिले। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाकर हम एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर गोटेगांव विधानसभा के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेंगे।

दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता- कलेक्टर रजनी सिंह

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि जिले के दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर लोगों को उनके गांव के समीप ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से वंचित नागरिकों को चिह्नित कर लाभान्वित किया जाए। इसी उद्देश्य से जिले के दूरस्थ और अन्य जिलों की सीमा से लगे ग्रामों में भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लें। यहां मौसमी बीमारियों, वृद्धजनों के स्वास्थ्य तथा टीबी, मधुमेह (शुगर) सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराई जा सकती है। आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे नागरिकों को सामान्य स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी। शिविर में आयुष, कृषि, उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, वे राजस्व विभाग के शिविर में पहुंचकर इसे बनवाएं, ताकि शासन की कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी हो। उन्होंने बताया कि आबादी भूमि के स्वामित्व संबंधी पट्टों की नि:शुल्क रजिस्ट्री की सुविधा भी शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन करा सकते हैं तथा जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, वे नए आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार दो से तीन दिन तक आधार पंजीयन शिविर आयोजित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी आवश्यक है। इसलिए जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है, वे इसे समय पर पूरा कराएं।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने युवाओं एवं छोटे व्यवसायियों से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे खेती-किसानी के लिए आवश्यक ऋण प्राप्त करने में सुविधा होती है। मत्स्य पालन और पशुपालन करने वाले हितग्राही भी अपनी गतिविधियों के लिए केसीसी का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने श्रमिकों से संनिर्माण कर्मकार मंडल का पंजीयन कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें बच्चों की शिक्षा से संबंधित सहायता भी शामिल है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने की अपील की।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किसानों से नरवाई एवं अन्य फसल अवशेषों में आग नहीं लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से भूमि के पोषक तत्व नष्ट होते हैं और पर्यावरण प्रदूषित होता है। किसान फसल अवशेषों को गौशालाओं में भेज सकते हैं अथवा पशुपालकों को उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए सुपर सीडर सहित आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें। उन्होंने गन्ने की कटाई के बाद अवशेषों को नहीं जलाने की समझाइश दी। गन्ने के अवशेषों का उपयोग विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया।

नशे से दूर रहें, यातायात नियमों का करें पालन- पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा, जब नागरिक भी अपने विकास के लिए सक्रिय प्रयास करेंगे। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ नागरिकों को भी एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही बैंक खातों के दुरुपयोग के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग थोड़े से पैसों के लालच में अपना बैंक खाता दूसरे व्यक्तियों को उपयोग के लिए दे देते हैं। यदि उस खाते का उपयोग किसी अवैध गतिविधि में किया जाता है, तो खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता या उससे संबंधित जानकारी अनधिकृत रूप से उपलब्ध नहीं कराएं और इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

हितग्राहियों को हितलाभ वितरित

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित जन संवाद शिविर में अतिथियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया। स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग के द्वारा 5 हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री का वितरण किया गया। इस दौरान 6 स्वसहायता समूहों को 10 लाख रुपये के राशि का चैक प्रदान किया। इसके अलावा आचार्य विद्यासागर योजना के तहत श्री भारत पटेल को एक लाख 50 हजार रुपये, 10 प्लस एक बकरी इकाई योजना के तहत श्री विजय कुमार गोंड़ को 46 हजार 474 रुपये, श्री ओमप्रकाश प्रजापति को 30 हजार 982 रुपये, श्रीमती सुनीता/ राजेश को 30 हजार 982 रुपये, श्री छोटेलाल गौंड़ को 46 हजार 474 रुपये व श्री ताराचंद मुड़िया को 30 हजार 982 रुपये, मुर्रा पाड़ा प्रदाय योजना के तहत श्री यशवंत ठाकुर को 45 हजार रुपये, श्री भूपेन्द्र मेहरा को 50 हजार रुपये, श्री ब्रजेश साहू को 99 हजार रुपये, श्री जमना प्रसाद यादव को एक लाख 25 हजार रुपये, श्री अजितेन्दु गिरदोनिया को एक लाख 48 हजार रुपये, श्री विनोद कुमार को 92 हजार रुपये, श्री छोटेलाल/ नारायण को 54 हजार रुपये, कु. निमिता यादव को दो लाख रुपये केसीसी के तहत अनुदान राशि प्रदान की गई। इसके अलावा टीबी के 3 मरीजों को फुड बास्केट का वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग के द्वारा 3, खाद्य विभाग के द्वारा 3 और सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा 3 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामवासी हुए लाभांवित

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित जन संवाद शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 17 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 155 ग्रामीणों की ओपीडी के तहत पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 75 ग्रामीणों की शुगर व बीपी, 24 आंखों का चैकअप सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी चैकअप किए गए। साथ ही 102 ग्रामीणों का एक्स-रे भी किया गया। आयुष विभाग के माध्यम से 91 ग्रामवासियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और औषधियों का वितरण किया गया।

स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। विधायक श्री नागेश, कलेक्टर श्रीमती सिंह सहित अन्य अतिथियों ने इन स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई।

इसी प्रकार आधार कैम्प का भी आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नागरिकों के नवीन आधार कार्ड और 34 नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन किया गया। इस प्रकार 36 नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं मुहैया कराई गई।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश

जरूरी खबरें