Tuesday 20th of October 2026

ब्रेकिंग

बाबाताल शिव मन्दिर मे शस्त्र पूजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ सम्पन्न किया

मंत्री, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दिया शांति, सद्भाव, संयम और नशामुक्त समाज का संदेश

नरसिंहपुर में राजमार्ग स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक के की आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

इंदौर में एमजीएम और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध

बांधकर बेरहमी से पीटने की चर्चा, गंभीर सवालों के घेरे में घटना

राजमार्ग में गणेश ज्वेलर्स से 35 लाख के जेवरात की लूट : नरसिंहपुर में राजमार्ग स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक के की आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

Aditi News Team

Tue, Oct 20, 2026

नरसिंहपुर राजमार्ग में गणेश ज्वेलर्स से करीब 35 लाख के जेवरात की लूट

राजमार्ग स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक के की आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

नरसिंहपुर। दुकान बंद कर घर लौटते समय सुआतला के रिपटा पुल पर हमला।पहले ज्वेलर्स की गाड़ी को मारी टक्कर, फिर आंखों में झोंकी मिर्ची।बदमाशों ने ज्वेलर्स पर किया जानलेवा हमला, बैग छीनकर फरार।बैग में गिरवी रखे और रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के गहने भी शामिल।

परिजनों के साथ सुआतला थाने पहुंचे पीड़ित, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई जारी।सुआतला थाने के पीछे हुई लूट पुलिस को कानों कान खबर नहीं परिजनों के बोलने के बाद भी पुलिस नहीं हुई एक्टिव ।

जब ग्रामीणों द्वारा एसपी महोदय के पास खबर पहुंचाई गई तब एसपी सहित नरसिंहपुर पुलिस बल हुआ एक्टिव मौके पर नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना,एडिशनल एस पी संदीप भूरिया एसडीओपी तेंदूखेड़ा एवं समस्त नरसिंहपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचे लूट के मामले की जांच में जुटे ।

ग्राम सुआतला में रहता हूँ। बी काम पढ़ा लिखा हूँ। मेरी राजमार्ग में श्रीराम काम्पलेक्स में सागर रोड पर श्री

प्रार्थी गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ये गणेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उस दुकान में मैं करीब 12.00 दोपहर गया था तब से मैं दुकान में आज अकेला था करीब 07.15 बजे मैं अपनी दुकान से पुराना स्तेमाली, सोना चाँदी का जेवरात सामान कुछ गिरवी रखा हुआ कुछ मेरे ग्राहको का सोना चाँदी जेवरात जिसमे करीब 04 किलो चाँदी के जेवरात एंव सवा सौ ग्राम के लगभग सोना के जेवरात थे जिन्हे मैं अपने काले कलर के रेगजीन के बैग में रखकर दुकान से अपनी मोटरसाईकल से अकेले दुकान से घर सुआतला बाजार मोहल्ला के लिये निकला था गांव के पहले रिपटा पुल शमशान घाट के पास लगभग 05 मिनट में पहुँचा ही था कि पीछे से मोटरसाईकल से आ रहे तीन लोग जो मेरी गाडी में टक्कर मारी और मै मोटरसाईकल से गिर गया मेरा मोटरसाईल मे रखा हुआ सोना चांदी का बैग भी गिर गया और चेहरे मे मिर्ची पाउडर मारा और डंडे से दो डंडे सिर में दो दाये हाथ मे और बाये पैर मे मारा और मेरा टंकी में रखा बेग छीनने की कोशिश की तो मैं भी खीचा और तेज गति से मेरा बैग छीन कर भाग गये । पीछे बैठा हुआ व्यक्ति एक डंडा लिया हुआ था। और हरे कलर की शर्ट पेहना हुआ था बीच वाला गुलाबी कलर की शर्ट पहने हुये थे और आगे वाला काले कलर का कपडा पहना हुआ था। जो लगभग 25 वर्ष की उम्र के लग रहे थे काले कलर की मोटरसाईकल थी नम्बर नही देख पाया। मैने चोरी हो गई चोरी हो गई तो मौके पर रितेश प्रजापति आ गये थे एंव श्याम रजक चाचा भी मोटरसाईकल से आ गये थे तो मैने उनके साथ पीछा करने की कोशिश पलोहा त्रिगड्डा तक किया था जेवरातो का विवरण जो रजिस्टर मे मेरे पास लोखा जोखा है। रजिस्टर से देख कर मै बता दुगां। रिपोर्ट करता हूँ। कार्यवाही की जावे।

वहीं इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी संदीप भूरिया का कहना है घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है, इस पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है, एवं कुछ टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई शीघ्र ही हम आरोपी को कब्जे में लेंगे। आगे देखना यह है कि आखिर पुलिस कब तक इन लुटेरों को पकड़ पाती है।

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें