Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,

5 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित और उनकी टीम के साथ ख्रास बैंड देगा अपनी प्रस्तुति

सेक्टर-125 में आग की चपेट में आईं 5 से 6 दुकानें,

कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

शरद पूर्णिमा पर होगा डांडिया 2026 का आयोजन : ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित और उनकी टीम के साथ ख्रास बैंड देगा अपनी प्रस्तुति

Aditi News Team

Sat, Oct 24, 2026

इंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर होगा डांडिया 2026 का आयोजन

ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित और उनकी टीम के साथ ख्रास बैंड देगा अपनी प्रस्तुति

इंदौर। पावन पर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष एक दिवसीय गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया 2026 का यह भव्य आयोजन 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में 7.30 बजे से इंदौर प्रेस क्लब के प्रांगण में आयोजित होगा।

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम और महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस वर्ष बच्चों में गरबा और डांडिया को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रेस क्लब हमेशा से ही अपने सदस्यों के बीच सौहार्द और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए अग्रणी रहा है। शरद पूर्णिमा की पावन रात आयोजित होने वाला यह डांडिया महोत्सव केवल एक नृत्य आयोजन नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार परिवार के एक साथ मिलने और खुशियां बांटने का एक गरिमामय मंच बनेगा। आयोजन में ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित, विषद प्रधान, विनय गोरेले और सुनील चांदसे अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं इस मौके पर एक खास बैंड विशेष रूप से डांडिया के लिए बुलाया गया है। इंदौर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार बंधुओं, सदस्यों एवं उनके परिजनों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस गरिमामय एवं भक्तिमय संध्या के साक्षी बनें और बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इंदौर प्रेस क्लब

जरूरी खबरें