Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

सेक्टर-125 में आग की चपेट में आईं 5 से 6 दुकानें,

कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह

24 अक्टूबर को आएगी विशाल अहिंसा वाहन रैली

विधानसभा में आजाद पार्टी का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल! ओबीसी आरक्षण और आदिवासी सम्मान पर प्रदर्शन। पुलिस ने पुतला दहन कर

गाडरवारा में नगर पालिका परिषद का वसूली अभियान जारी, : कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

Aditi News Team

Sat, Oct 24, 2026

गाडरवारा में वसूली अभियान जारी, कामथ कॉम्प्लेक्स से वसूले 1.50 लाख

गाडरवारा।बकायादार दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका परिषद की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व विभाग की टीम ने आज कामथ कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व सहायक यंत्री सत्यम जाट के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक अमित कोष्टी, शहजाद बक्स, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश पटेल और आनंद कौरव की संयुक्त टीम द्वारा इंदिरा कॉम्प्लेक्स में बकायादार दुकानों पर तालाबंदी कर 5 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई थी।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार कई दुकानदारों द्वारा सालों से दुकानों का किराया जमा नहीं किया जा रहा था, जिससे परिषद को राजस्व हानि हो रही थी। बार-बार नोटिस के बावजूद बकाया जमा न करने पर यह सख्त कदम उठाया जा रहा है।

टीम ने दुकानदारों को समझाइश दी कि अपना बकाया किराया समय-सीमा में जमा करना सुनिश्चित करें।

*सीएमओ ने की अपील -*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा ने बताया कि नगर में बकाया वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने समस्त बकायादारों से अपील की है कि तालाबंदी जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए अपनी बकाया राशि नगर पालिका कार्यालय में आकर जमा कर दें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शिवाकांत मिश्रा नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा

रितु मेहरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा

जरूरी खबरें