70वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ : खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह
Aditi News Team
Fri, Oct 23, 2026
70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत हैं-उदयप्रताप सिंह
गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के उल्लेखनीय प्रयासों से 19 वर्षीय बालक आयु वर्ग में 6 दिवसीय 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते शुक्रवार की शाम स्थानीय पुराना कॉलेज स्थित रूद्र मैदान पर हो गया। 28 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में मप्र के 10 संभागों से 160 खिलाडी एवं 30 आफिसियल्स सहभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह का विधिवत शुभारंभ वंदे मातरम गायन व मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चना एवं ध्वजारोहण कर किया गया। कार्यक्रम में काबरा मेमोरियल स्कूल के दल के साथ प्रतियोगिता के समस्त दलों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश के विभिन्न संभागों से टीमें यहाँ प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है जो कि प्रसन्नता की बात है। पूरे प्रदेश के विभिन्न संभागों की विविधता में एकता का साक्षात् उदाहरण आज गाडरवारा में देखने मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यदि अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे तो जीत मिलती हैं। यह अवसर बच्चों को प्रोत्साहित करने का हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि हमारे प्रदेश की संस्कृति की झलक इस आयोजन मे देखने को मिल रही हैं। इस आयोजन मे सभी सहयोगी है क्योंकि हम सभी का उद्देश्य है कि गाडरवारा का नाम पूरे देश मे ऊँचा हो। उन्होंने कहा कि गाडरवारा मप्र की विशिष्ट नगरी हैं। आचार्य रजनीश का कर्म क्षेत्र यह शहर रहा हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे मोबाइल संस्कृति ने बच्चों को खेलो से दूर कर दिया हैं। ऐसे मे इस प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों को बढ़ावा मिला हैं जो कि शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमति साधना स्थापक ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमें बेहतर मैच देखने मिलेंगे एवं स्कूली प्रतिभाओ को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम मे जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाहा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आयोजन से जुडी जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्र ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शासकीय कन्या नवीन उ.मा. विद्यालय एवं जनजातीय छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की । कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दीपक अग्निहोत्री एवं मनीष शंकर तिवारी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम मे पूर्व विधायक नरेश पाठक, अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष ममता पांडे, रविशेखर जायसवाल,उदय ठाकुर, ठाकुर राजीव सिंह,नवीन अग्रवाल,डॉ हरगोविंद पटैल, मुकेश मरैया,घनश्याम राजपूत,भूपेंद्र ठाकुर,चंद्रकांत शर्मा, राव संदीप सिंह, प्रियांक जैन, मुकेश मरैया,विक्रांत पटैल, अंजू शुक्ला, स्मृति जैन, पूजा तिवारी कीरत सिंह पटैल, नरेश कौरव, सुरेश मामूलिया, दिग्विजय राजपूत सहित जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश, संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग अरुण इंगले, एसडीएम प्रगति वर्मा,सहायक संचालक सीमा डोंगरे, वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी डी के पटेल, संदीप स्थापक, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा, अनुज जैन सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार गण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Tags :
पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
एसडीएम प्रगति वर्मा