भिलाई में 4 करोड़ रु का हवाला पकड़ाया : नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था।
Aditi News Team
Mon, Oct 26, 2026
भिलाई में 4 करोड़ रु का हवाला पकड़ाया
हवाला के नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था।
दुर्ग क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है,पुलिस को सूचना मिली कि अभनपुर से एक पिकअप में भारी मात्रा में कैश रखा गया है ।
कुम्हारी टोल प्लाजा पर पुलिस की टीम तैनात थी, पुलिस को देखते ही पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी
टीम ने पीछा कर भिलाई तीन चरोदा के पास वाहन को पकड़ा पिकअप में बकायदा चैंबर बनाकर कैश रखा गया था, फिलहाल मामला आयकर विभाग को सौंपा गया है,जांच के बाद ही खुलासा होगा ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
लोकायुक्त छत्तीसगढ़
पुलिस प्रशाशन छत्तीसगढ़