Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था।

गाडरवारा में चौथे दिन उत्साह से परिपूर्ण रहे सभी मैच : 70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

Aditi News Team

Mon, Oct 26, 2026

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए टीमों ने लगाया जोर

रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

चौथे दिन उत्साह से परिपूर्ण रहे सभी मैच

गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से नगर के रूद्र कॉलेज मैदान सहित विभिन्न मैदानो पर 70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के मेचो में एकतरफा एवं रोमांचक मुकाबले देखने मिल रहे है। अपनी अपनी टीमों को जिताने एवं उन्हें सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए खिलाडी एडी चोटी का जोर लगा रहे है। सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम एवं सागर संभाग की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली थी। प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल 6 मैच खेले गये। बीते सोमवार को खेले गये मैचों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रचार प्रसार समिति सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की सुबह जनपद ग्राउंड चीचली के मैदान पर खेले गये मैच में रीवा संभाग ने ग्वालियर को 8 विकेट से हराया। सुबह टॉस जीतकर ग्वालियर संभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाये जवाब में रीवा ने 15 ओवरो में ही 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। रीवा के संस्कार सिंह बागरी को 95 रनो की पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ दा मैच का पुरुस्कार अतिथियों संदीप पैगवार, नीरज सहपुरिया एवं कृष्ण कुमार सोनी ने प्रदान किया। सोमवार को ही बोहानी के पीएमश्री शासकीय राघव कृषि उ मा विद्यालय के मैदान पर खेले गये मैच में शहडोल संभाग ने इंदौर को रोमांचक मैच में 2 विकेट से शिकस्त दी। सुबह टास जीतकर इंदौर संभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरो के मैच में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाये जवाब में शहडोल संभाग की टीम ने 20 वे ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंत में शौभिक सोनी को अतिथियों ग्राम सरपंच किरण शर्मा, मनोज शर्मा बीईओ सीमा डोंगरे, प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी संदीप स्थापक, पूर्व प्राचार्य अशोक वर्मा, प्राचार्य अजय शर्मा ने प्लेयर ऑफ दा मैच से सम्मानित किया। सुबह नगर गाडरवारा के रूद्र कॉलेज मैदान पर खेले गये पहले मैच में जबलपुर संभाग ने नर्मदापुरम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में टास जीतकर नर्मदापुरम टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में सभी विकेट खोकर 94 रन बनाये जवाब में जबलपुर संभाग की टीम ने 12 वे ओवर में ही 1 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में अतिथियों के रूप में सेवानिवृत शिक्षक एवं शैलेन्द्र जैन उपस्थित रहे एवं प्लेयर ऑफ दा मैच आमगांव छोटा निवासी हर्ष वर्मा को दिया गया। इसी मैदान पर दोपहर को खेले गये मैच में जबलपुर संभाग ने जनजातीय कार्य विभाग की टीम को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में टास जीतकर जनजातीय कार्य विभाग की टीम ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए को 20 ओवरो में 9 विकेट खोकर 101 रन बनाये जवाब मे जबलपुर संभाग की टीम ने 1 विकेट खोकर 17 वे ओवर में ही मैच में जीत हासिल की। अंत में अतिथियों बसंती पालीवाल, सुषमा साहू, शिरोमणि कौरव, रवि राय सहित अन्य ने जबलपुर संभाग के आकाश बर्मन को प्लेयर ऑफ दा मैच पुरुस्कार प्रदान किया। सोमवार को ही एनटीपीसी खेल मैदान पर सुबह खेले गये मैच में सागर संभाग ने भोपाल को 19 रनो से हराया। टॉस जीतकर सागर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाये जवाब में भोपाल संभाग की टीम 17 ओवर में ही 126 बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में सागर संभाग के आर्यन शर्मा को प्लेयर ऑफ दा मैच दिया गया। इसी मैदान पर दोपहर को खेले गये मैच में सागर संभाग ने उज्जैन को 35 रनो से हराया। निर्धारित 15 ओवरो के मैच में सागर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 125 रन बनाये जवाब में उज्जैन संभाग की टीम 15 ओवर में 90 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। मैच के अंत में रचित को प्लेयर ऑफ दा मैच दिया गया। मैचों में एम्पायरिंग, स्कोरिंग एवं कामेंट्री में साकिब खान, सौरभ नागरे, सुमित पटैल, देवराज पटैल, सुनील सोनी, बलराम प्रजापति, मांडलिक मिश्रा, सी एस ठाकरे, इल्यास खान, विराट ठाकुर, ज्योति धानक, अंकिता मंडलोई, शिवम कटारे, स्वतंत्र शर्मा, आदित्य तिवारी, कदीर खान,विनीत नामदेव, अमर मेहरा, आदित्य द्विवेदी, आकाश कौरव ने निभाई। मंगलवार को प्रतियोगिता में रीवा और नर्मदापुरम एवं सागर और जबलपुर के मध्य सेमीफाइनल मैच रूद्र मैदान गाडरवारा में खेले जायेंगे और शेष एक लीग मैच ग्वालियर व उज्जैन के बीच एनटीपीसी खेल मैदान पर खेला जायेगा। विदित हो कि सम्पूर्ण आयोजन के आब्जरवर डॉ राकेश त्रिपाठी एवं जिला क्रीडा व कल्या निरीक्षक अनुज जैन के निर्देशन में सभी मैचों के आयोजन संपन्न हो रहे है। आयोजन में सभी समितियों का सहयोग देखा जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता गाडरवारा

जरूरी खबरें