Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

गाडरवारा प्रदेश स्तरीय गन्ना उत्पादक किसानो का सम्मेलन : 28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

Aditi News Team

Tue, Oct 27, 2026

प्रदेश स्तरीय गन्ना उत्पादक किसानो का सम्मेलन गाडरवारा में

मध्य प्रदेश गन्ना उत्पादक किसान सभा जिला नरसिंहपुर के संयोजक बृजमोहन कौरव एवं रामसिंग वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड क्रमांक 8 पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है जिसमें दलगत राजनीति से परे, सभी किसान संगठनों,गन्ना उत्पादक किसानो को भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।सम्मेलन में जिले की प्रत्यक मिल के अलावा प्रदेश के नर्मदापुरम , रायसेन,ग्वालियर मुरैना के अलावा अन्य जिलों के गन्ना उत्पादक किसान प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे।सम्मेलन में अखिल भारतीय गन्ना उत्पादक किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहेंगे।

सभी गन्ना उत्पादक किसानो से अपील है गन्ना किसानों का मिलों द्वारा विगत कई वर्षों से शोषण जारी है,किसानों का स्वाभिमान तक गिरवी रखा है,सम्मेलन में तमाम मुद्दों पर चर्चा होकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी इसलिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

सम्मेलन के उपरांत एक ज्ञापन अधिकारियों। को सौंपा जाएगा जिसमें जिले के जिम्मेवार अधिकारी की मांग की गई है,प्रशासन यदि सम्मेलन स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं आता है तो एस डी एम ऑफिस तक रैली के साथ जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गन्ना उत्पादक किसान सम्मेलन गाडरवारा

जरूरी खबरें