गाडरवारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से
Aditi News Team
Tue, Oct 27, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
गाडरवारा। विगत दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वल्लभ मार्केट में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए। भारत माता की जय के गगनभेदी उद्घोष और राष्ट्र भक्ति गीतो की मधुर ध्वनि के साथ निर्धारित पथ संचलन प्रारंभ किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासित कतारों में कदम से कदम मिलाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया।
पथ संचलन वल्लभ मार्केट से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होकर पुनः वल्लभ मार्केट पर समाप्त हुआ।
मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के विभाग बौध्दिक प्रमुख कमलेश शर्मा ने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन जागरण पर सविस्तार चर्चा करते हुए बताया कि पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में अनुशासन, संगठन एवं राष्ट्रभावना का संदेश प्रसारित करना है। संघ वर्ष भर समाज जागरण, सेवा कार्य एवं चरित्र निर्माण के कार्यों में लगा रहता है। पथ संचलन उसी का एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है, जिससे युवाओं में देशभक्ति और एकता की भावना जागृत होती है।
पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला सह कार्यवाह हरिनारायण ममार मंचासीन थे ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाडरवारा