7 लाख रु.के चुराये हुये सोने चांदी के कीमती जेवर जप्त : 04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,
Aditi News Team
Tue, Oct 27, 2026
थाना अधारताल अंतर्गत हुई 04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,
चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त
*अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी-*
1) अपराध क्रमांक- 665/2026 धारा- 331(4),305 बी एन एस
2) अपराध क्रमांक -688/2026 धारा 331(4),305 बी एन एस
3) अपराध क्रमांक- 1065/2026 धारा- 331(4),305 बी एन एस
4) अपराध क्रमांक -1085/2026 धारा 331(4),305 बी एन एस
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1) संदीप दीप घसिया पिता कोमल घसिया दीप घसिया उम्र 25 साल निवासी घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम पानी की टंकी के बाजू में थाना अधारताल जिला जबलपुर
2) चिंटू उर्फ अनूप कुमार पिता राजकुमार उम्र 30 साल निवासी घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम पानी की टंकी के बाजू में थाना अधारताल जिला जबलपुर स्थाई पता भिलाई पावर हाउस थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार के नेतृत्व गठित टीम 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त किये गये।
घटना का विवरण-
1- थाना अधारताल में दिनंाक 28-6-26 की सुबह अंकुर तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी रविन्द्र नगर जेडीए पम्प हाउस के सामने अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह स्टेट बैंक अधारताल में सीनियर एसोसिएट के पद पर पदस्थ है दिनंाक 27-6-26 की रात लगभग 10 बजे अपनी मॉ को लेकर संजीवनीनगर अस्पताल गया था उसके पापा दिनंाक 18-6-26 को सुबह घर आकर देखा मेन गेट का दरवाजा में ताला लगा था अंदर के दरवाजे में लगा ताला टूटा था कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखरा हुआ था जिन डिब्बों में सोने चांदी के जेवर रखे थे डिब्बे बिखरे हुये थे घर में लगा वाईफाई सीसीटीव्ही कैमरे उसके मोबाइल में कनेक्ट हैं जिसे चैक कर देखा अज्ञात व्यक्ति प्रातः 4-30 बजे घर में घुसकर सोने के 4 कड़े, 5 अंगूठी, 1 हार, 5 टाप्स, चांदी की अंगूठी, सिक्के, 4 चूड़ियां, टाईटन कम्पनी की 4 घड़ी, घर में लगा कैमरा तथा नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2- थाना अधारताल में दिनंाक 6-7-26 की शाम श्रीमति उमा यादव उम्र 42 वर्ष निवासी टाटा चौराहा रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टाटा चौराहा रिछाई इंडस्ट्रीयल एरिया में चाय नाश्ता की दुकान चलाती है व वहीं पर रहती है, दिनंाक 28-6-26 की शाम लगभग 5-30 बजे बेटी पायल यादव के साथ अधारताल बजार सामान खरीदने आई थी पति घर में थे, बाजार से रात लगभग 10 बजे घर वापस आयी पति शराब के नशे में सो रहे थे होटल में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था आलमारी के लॉकर में रखी सोने की 1 नथ, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 5 चूड़ी, 2 चैन, बच्चे पैर में पहनने वाली बेड़ी, गायब थी कोई अज्ञात चोर होटल के अंदर रखी आलमारी का लॉक तोडकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अप क्र. 688/26 धारा- 331(4),305 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
3- थाना अधारताल में दिनंाक 10-10-26 की रात्रि शिवबहादुर सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी महाकौशल नगर सरस्वती स्कूल के पीछे अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 506 आर्मी बेस वर्कशॉप फैक्ट्री से सेवानिवृत्त है, उसका बेटा दुबई में जॉब करता है एवं तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, वह पत्नी उषा सिंह के साथ रहता है दिनंाक 30-9-26 को पत्नी के साथ स्वंय का उपचार कराने बेटी तान्या सिंह के यहां बैंगलूर गये थे दिनंाक 9-10-26 को बैंगलूर से वापस आया देखा घर के ताले टूटे हुये थे अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था आलमारी का लॉकर टूटा था चैक करने पर सोने की 2 अंगूठी, 1 हार, 1 चैन, चांदी की 4 जोड़ी पायल, 1 करधन, 6 सिक्के, 5 बेलपत्र, 3 छत्र, 1 लाकेट, ताम्बे व पीतल के बर्तन, 5 पुराने एण्ड्रायड मोबाइल, नगदी व विदेश की संग्रहित मुद्राऐं नहीं थीं। कोई अज्ञात चार ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1065/26 धारा 331(4), 305(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
4- थाना अधारताल में आज दिनंाक 20-10-26 की रात सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 52 वर्ष निवासी बाबा की बगिया पुष्पक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनंाक 19-10-26 को अपने परिवार सहित दुर्गा जी देखने रात लगभग 8 बजे घर में ताला लगाकर गया था रात लगभग 12-40 बजे घर वापस आया देखा बाउण्ड्री के गेट का ताला लगा था घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा था अंदर रखी आलमारी का सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने की 1 नथ, 1 बेंदी, चांदी के 4 सिक्के, 1 जोड़ी पायल गायब थीं कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1085/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आस पास के सी सी टी व्ही कैमरे चैक किये तथा मुखबिरों को लगाया गया। मिले फुटेज के हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुये महाराजपुर अधारताल से आरोपी संदीप दीप घसिया पिता कोमल घसिया दीप घसिया उम्र 25 साल निवासी घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम पानी की टंकी के बाजू में थाना अधारताल जिला जबलपुर एवं चिंटू उर्फ अनूप कुमार पिता राजकुमार उम्र 30 साल निवासी भिलाई पावर हाउस थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ वर्तमान पता घसिया कालोनी ठक्कर ग्राम पानी की टंकी के बाजू में थाना अधारताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्हौंने थाना अधारताल अंतर्गत 04 अलग अलग मकानों में ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने एवं नगदी रूपये चोरी करना स्वीकार किये, तथा चुराये हुये जेवर अपने अपने घर में छिपाकर रखना बताते हुये नगदी रूपये खर्च करना बताये, दोनों आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने की 2 अंगूठी, 1 नाक की नथ, 1 बेंदी वजनी लगभग 25 ग्राम, तथा चांदी का करधन, 6 चूड़ी, 6 जोड़ी पायल, 8 सिक्के, 1 लाकेट 3 छत्र, 1 मूर्ति, 1 बेडी, 9 नग बिछिया, 5 नग बेलपात्र, वजनी लगभग 1500 ग्राम जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को गिरफ्तार चारों नकबजनी का घटनाओं का खुलासा करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार, उप निरीक्षक अनिल गौर, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र बडगैया, प्रधान आरक्षक प्रताप धुर्वे, बृजेन्द्र लोखण्डे, विनोद शर्मा, आरक्षक दुर्गेश दुबे, सुरजीत जाट, शशिप्रकाश, अभिनय सेंगर, दिनेश बघेल, वीरेन्द्र लोधी, अनिल मोरे, संदीप यादव, जितेन्द्र यादव, अंकुर मिश्रा, महेश कहार की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय