Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,तुलसीराम सिलावट ने लिया जायजा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

Aditi News Team

Mon, Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

मंत्रीद्वय श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के बहुप्रतीक्षित लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 की दोनों भुजाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने लव-कुश चौराहे पर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री रमेश मेंदोला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्रीद्वय ने लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम, मंच एवं बैठक व्यवस्था, बिजली, माइक-साउंड, लोकार्पण शिलालेख, एलईडी स्क्रीन, बैकड्रॉप, बसों, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रचार-प्रसार तथा कंट्रोल रूम की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वाकांक्षी त्रिस्तरीय फ्लाईओवर की पहली भुजा का लोकार्पण 23 जुलाई 2026 को किया था। इसके बाद अरबिंदो अस्पताल से बाणगंगा की ओर यातायात प्रारंभ हो गया था। अब 28 अक्टूबर को दूसरी भुजा के लोकार्पण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। इससे उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर, बाणगंगा और एमआर-10 की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाईओवर अपनी आधुनिक त्रिस्तरीय संरचना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसमें सबसे निचले स्तर पर सामान्य सड़क यातायात, मध्य स्तर पर इंदौर मेट्रो कॉरिडोर तथा सबसे ऊपरी स्तर पर फ्लाईओवर की व्यवस्था है। यह परियोजना इंदौर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहर के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर-उज्जैन मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर सिंहस्थ-2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी तथा यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट

जरूरी खबरें