Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

: प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पटवारियो की सभी मांगी पुरी की जाएगी विधायक-देवेंद्र पटेल गडरवास

Aditi News Team

Fri, Sep 22, 2023
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पटवारीयो की सारी मांगे पूरी की जाएगी विधायक ----देवेंद्र पटेल गडरवास
KamarRana
Reporter __IND24mpcg, पत्रिका, AditiNews 
रायसेन/देवरी---वेतनमान में विसंगतियों को लेकर उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास को पटवारी संघ ने वेतनमान में विसंगतियों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।
   
जिसमें पटवारी संघ ने मांग की है कि, पटवारियों का वेतनमान में विसंगतियों को दूर किया जाए ,पटवारी के समकक्ष आरआई  नायब तहसीलदार, और तहसीलदारो का वेतनमान और भत्ते बढ़ाए गए हैं ,
           
लेकिन 1998 से आज तक पटवारीयो का वेतनमान और भत्ते नहीं बढ़ाए गए, इसी को लेकर 2017 में समस्त पटवारी संघ ने हड़ताल की थी । परंतु उच्च न्यायालय के आदेश पर पटवारी संघ ने उसे समाप्त की,और उच्च न्यायालय ने तीन माह में पटवारीयो के वेतनमान संबंधी समस्या हल करने के निर्देश दिए थे। जो आज तक पूरे नहीं हुए।
     
माननीय मुख्यमंत्री ने 2007 में घोषणा की थी कि पटवारीयो का वेतनमान अपग्रेड कर 2800 ग्रेड पे किया जाएगा जो आज तक नहीं किया गया, जबकि उच्च पदों नायब तहसीलदार तहसीलदार का वेतन बढ़ा दिया गया है। जिससे वेतनमान में विसंगति हो गई है।
उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल ने सभी पटवारीयो को आश्वासन दिया है कि, प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद आप सभी लोगों की मांगे पूरी की जाएगी।
और आप लोगों की मांग को में ऊपर माननीय कमलनाथ तक पहुंचाऊंगा।
ज्ञापन देने वालों में , विनोद विश्वकर्मा अध्यक्ष पटवारी संघ देवरी, पुष्पेंद्र शर्मा दीपक कटारे, गजेंद्र रघुवंशी ,खूम सिंह डाबरे, सुषमा धनगर, वर्षा साहू, रामनारायण सरेआम, सौरभ रघुवंशी ,अंकित गुप्ता, सुमेर सिंह ,सुखलाल वर्मा ,
एवं अन्य पटवारी गण थे।

Tags :

जरूरी खबरें