Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

आशा कार्यकर्ताओं को पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण परेशान : चार माह से वेतन न मिलने पर आशा कार्यकर्ता परेशान — कहा, "दीपावली भी अंधेरे में मनाई"

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

रिपोर्टर कमर राणा

चार माह से वेतन न मिलने पर आशा कार्यकर्ता परेशान — कहा, "दीपावली भी अंधेरे में मनाई"

उदयपुरा रायसेन ___स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुपोषण को लेकर उदयपुर में आयोजित एक बैठक के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी व्यथा व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि कई महीनों से उन्हें पूरा मानदेय नहीं मिल रहा है — कभी ₹1000 तो कभी ₹400 रुपये ही खाते में डाले जाते हैं। इस अस्थिर भुगतान व्यवस्था से उनके घरों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे दिन-रात ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लगी रहती हैं, फिर भी उनके परिश्रम का उचित सम्मान नहीं मिल रहा। एक कार्यकर्ता ने दुख जताते हुए कहा, “दीपावली भी हमारे घर अंधेरे में बीती, क्योंकि चार महीने से वेतन नहीं मिला।”

उन्होंने प्रशासन से शीघ्र भुगतान करने और नियमित वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को निश्चिंत होकर निभा सकें।

-

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आशा कार्यकर्ताओं को पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी परेशानियों

उदयपुरा रायसेन ___स्वास्थ्य विभाग

जरूरी खबरें