Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाडरवारा के राजीव वार्ड की एमपीईबी कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हुई बैठक : किसानों का शंखनाद एवं ट्रेक्टर रैली को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Thu, Nov 6, 2025

किसानों का शंखनाद एवं ट्रेक्टर रैली को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

गाडरवारा के राजीव वार्ड की एमपीईबी कॉलोनी के हनुमान मंदिर में किसानों का शंखनाद एवं ट्रेक्टर रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गाय माता की पूजन अर्चना एवं आरती कर की गई।

आज कृषि प्रधान देश में सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के कारण सभी किसानों का शोषण चरम सीमा पर है किसानों को अपनी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलना तो दूर की बात है हमें लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन, मक्का, अरहर एवं धान की फसलों में भारी नुकसान होने के बाद भी क्षतिपूर्ति राशि न मिलने एव सभी फसलों के समर्थन मूल्य घोषित होने के बाद भी कृषि उपज मंडियों में समर्थन मूल्य से बहुत कम बिकने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है जिसके कारण वह कृषि व पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु बैंकों व साहू‌कारों के चंगुल में फंसता जा रहा है।

किसान आंदोलन की तारीख और समय

17 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को समय 11 बजे सभी ट्रेक्टर एवं किसान बलराम चौराहा, (कृषि उपज मंडी) से सूरजगाँव रोड तरफ एवं सांकल रोड तरफ एकत्रित होकर मुशरान पार्क होते हुए बाहरी रोड से ट्रेक्टर रैली करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

भारतीय किसान संघ की अपील

भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर किसान भाइयों से अपील करता है कि विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अपने-अपने ट्रेक्टर लेकर किसान शंखनाद ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

विभिन्न मांगे

1- वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन, अरहर, मक्का, एवं धान की फसलों में भारी नुकसान हुआ है खराब हुई फसलों का आर.बी.सी. 6 (4) के तहत क्षतिपूर्ति राशि एवं फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जावे।

2- किसानों को सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जावे।

3- जिन फसलों के समर्थन मूल्य तय हैं वह सभी फसलें कृषि उपज मंडियों में समर्थन मूल्य से बहुत कम बिक रही हैं, अंकुश लगाया जाए।

4- मक्का बीज कंपनियां किसानों को लूट रहीं हैं इन पर नियंत्रण किया जावे।

5- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जावे।

6- नरसिंहपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यालय खोला जावे।

7-रबी फसलों के लिए किसानों को आवश्यकता अनुसार सभी उर्वरक उपलब्ध करवाये जावे।

8- जिले की सभी शासकीय सोसायटियों में नगद विक्रय हेतु सभी उर्वरक उपलब्ध करवाये जावे।

9- उर्वरक केमिकल की शिकायती जाँच पर किसान प्रतिनिधि शामिल हों।

10- पराली प्रतिबंधात्मक कानून वापस लिया जावे।

11- जिले की सभी शुगर मिलों पर गन्ना का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रारंभ हो।

12- गन्ना अनुसंधान केन्द्र बोहानी में बीजू गन्ना रेट में किसानों को लूटा जा रहा है इसे फैक्ट्री रेट पर दिया जावे।

13- नरसिंहपुर में शासकीय शुगर मिल स्थापित हो।

14- जिले के सभी नहरों की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य समय पर हो।

15- जिले की सभी माइनर नहरों की चौड़ी पट्टी पर मुरम रोड बनाया जावे।

16- जिले में ट्रांसफार्मर एरिया स्टोर बनाया जावे।

17 - किसानों को सिंचाई हेतु 14 घंटे थ्री फेस बिजली पर्याप्त वोल्टेज के साथ दी जावे एवं चालू समय में परमिट न दिया जावे।

18- अघोषित कटौती होने पर उसकी पूर्ति अतिरिक्त समय पर की जाए।

19- किसानों को फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ी पर अनुदान दिया जावे।

20 - किसानों द्वारा स्वयं की भूमि पर लगाए गए सागौन के पेड़ों को काटने में कानूनी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।

21- म.प्र. सरकार द्वारा बनाया गया लैंड पुलिंग एक्ट को वापिस किया जाए।

22- कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर का स्वीकृत मंडी विस्तार कार्य शीघ्र किया जावे।

इस अवसर पर बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं नरसिंहपुर जिला से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

किसानों का शंखनाद एवं ट्रेक्टर रैली

किसान आंदोलन की तारीख और समय

विभिन्न मांगे

गाडरवारा में हुई बैठक आयोजित

जरूरी खबरें