Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

गाडरवारा शहर में चोरी-छिपे चल रहे अवैध अहातों के विरुद्ध पुलिस सख्त : गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध रूप से संचालित अहातों पर चला प्रशासन का डंडा

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध रूप से संचालित अहातों पर चला प्रशासन का डंडा

गाडरवारा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में अहाता संस्कृति पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद, गाडरवारा शहर में चोरी-छिपे चल रहे अवैध अहातों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। नवागत एसडीओपी ललित डागुर और थाना प्रभारी बिक्रम रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे अहातों को तत्काल बंद करवा दिया।

नवागत एसडीओपी के तेवर सख्त

कार्यभार संभालते ही एसडीओपी ललित डागुर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने शहर की शराब दुकानों के आसपास दबिश दी, जहाँ अहाते संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों पर बैठकर पीने (अहाता व्यवस्था) को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसके बावजूद गाडरवारा के कुछ क्षेत्रों में अनैतिक रूप से अहाते चलाए जा रहे थे, जिससे आसपास के रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की इस कार्यवाही से ऐसे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय जनता ने की सराहना

पुलिस प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि अहातों के कारण शाम के समय शराब दुकानों के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे महिलाओं और बच्चों का वहां से निकलना दूभर हो गया था। पुलिस की इस सक्रियता से अब माहौल में सुधार की उम्मीद है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एसडीओपी ललित डागुर गाडरवारा

जरूरी खबरें