Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिजली उपभोक्ताओं के लिए छूट समाधान योजना बनी वरदान : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत-सरकार की समाधान योजना की जानकारी हेतु शिविर आयोजित

Aditi News Team

Wed, Nov 12, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत-सरकार की समाधान योजना की जानकारी हेतु शिविर आयोजित

बिजली उपभोक्ताओं के लिए छूट समाधान योजना बनी वरदान

दो चरणों में उपभोक्ताओं को मिलेगा सर चार्ज का लाभ, 60 से 100% की छूट

गोटेगांव विगतदिवस मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई “समाधान योजना” के प्रचार-प्रसार एवं जानकारी के लिए गोटेगांव शहर वितरण केंद्र अंतर्गत गौरादेवी वार्ड नया बाजार में शिविर आयोजित किया गया।

योजना का उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने पुराने बिलों का भुगतान कर सकते हैं, जिसमें सरचार्ज (विलंब भुगतान अधिभार) में भारी छूट दी जा रही है। यह योजना तीन माह या उससे अधिक समय से बिजली बिल जमा न करने वाले सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू है।

शहरी क्षेत्र अधिकारी गोटेगांव जे.ई कपिल कुशवाहा ने बताया

समाधान योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक विशेष उपभोक्ता राहत योजना है, जिसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में छूट का अवसर दिया गया है। उपभोक्ता यदि निर्धारित अवधि में बिल जमा करते हैं तो उन्हें विलंब भुगतान अधिभार (सरचार्ज) में 60 से 100 प्रतिशत तक की माफी दी जाएगी। पहला चरण 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें उपभोक्ताओं को विलंब भुगतान अधिभार में 60 से 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। दूसरा चरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 से 90 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान रहेगा।

शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी और अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने बकाया बिल जमा करें।

जनहित में अपील : -

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे समाधान योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिल समय पर जमा करें, जिससे उनका विद्युत कनेक्शन सुचारू रूप से चालू रहे और उन्हें भविष्य में अतिरिक्त सरचार्ज का भुगतान न करना पड़े।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत-

सरकार की समाधान योजना की जानकारी हेतु शिविर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए छूट

दो चरणों में उपभोक्ताओं को मिलेगा सर चार्ज का लाभ

जरूरी खबरें