Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

पुलिस ने आरोपियों से लगभग 60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: लगभग 1 करोड़ की लूट का चंद घंटों में खुलासा

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: लगभग 1 करोड़ की लूट का चंद घंटों में खुलासा

• नकाबपोश लुटेरों ने होटल में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

• लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड।

• पुलिस ने 4 लुटोरों को किया गिरफ्तार।

• पुलिस ने आरोपियों से लगभग 60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी।

आज दिनांक 03.02.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है।

*घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं :*

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

*लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले शामिल :*

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। गहन पूछताछ में उसने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

*होटल में रखी राशि को देखकर लालच में आकर लूट की साजिश रची गई :*

जांच में सामने आया कि चंद्रेश रजक को होटल में रखी नकदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में उसने यह जानकारी अनुज व राकेश शुक्ला को दी, जिन्होंने मोनू उर्फ टुईया बंशकार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

*गिरफ्तार आरोपी :*

आरोपी क्रमांक 1: चंद्रेश रजक निवासी यादव कॉलोनी नरसिंहपुर।

आरोपी क्रमांक 2: राकेश कुमार शुक्ला निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।

आरोपी क्रमांक 3: अनुज कुमार वाल्मीकि निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।

आरोपी क्रमांक 4: मोनू उर्फ टूईया वंशकार निवासी रिपटा पार नरसिंहपुर।

जप्ती : उक्त कार्यवाही में चंद्रेश रजक से 2.5 लाख, राकेश शुक्ला से 2.5 लाख, अनुज वाल्मीकि से 10 लाख, मोनू वंशकार से 45 लाख इस प्रकार चारों आरोपियों से लूट की गयी राशि में से कुल 60 लाख रुपए बरामद किए गए है।

*वैधानिक कार्यवाही :* सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

*आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका :* लूट की घटना को अंजाम देने वाले आोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव चाटे, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मनीष मरावी, उनि मूलचंद यादव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार, आरक्षक प्रह्लाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह राजपूत, श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, अनुराग दुबे, यमन बागरी, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्ष्मी नगपुरे, दिनेश पटेल, बालकिशन, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें