Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

जुए के फड़ पर छापा, कुख्यात जुआड़ी सावन जाट सहित 8 जुआड़ी गिरफ्तार, : नगद 41 हजार 200 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Sep 30, 2025

जुए के फड़ पर छापा, कुख्यात जुआड़ी सावन जाट सहित 8 जुआड़ी गिरफ्तार,

नगद 41 हजार 200 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन थाना केण्ट की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 41 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दिनांक 29-9-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, जहां जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः पुरूषोत्तम केवट निवासी गंगासागर एकता चौक गढ़ा, नीलेश पोहानी निवासी रानीताल यादव कालोनी लार्डगंज, सिंकदर अहमद अंसारी निवासी अहमद नगर गोहलपुर, गोपाल प्रसाद निवासी कांचघर झामनदास चौक घमापुर, चंदन अहिरवार निवासी नई बस्ती झंडा चौक ग्वारीघाट, सावन जाट निवासी ओमदुर्गा साई मंदिर बेलबाग, नितिन पटैल निवासी प्रोफेसर कालोनी दुर्गा मंदिर के पास माढ़ोताल, अमन सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग बताये जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते तथा 41 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया जुआड़ी सावन जाट अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध जुआ एक्ट एवं मारपीट के डेढ दर्जन से अधिक अपराध पजीबद्ध है।

*उल्लेखनीय भूमिका* - जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाते जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक शेषमणि कोल, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक मुकेश मसराम, योगेन्द्र गोठरिया, खेमराज तेकाम, संदीप डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर

पुलिस

जरूरी खबरें