Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

चीचली चिकिन मार्केट चीचली में मारपीट के मामले में : गुण्डागर्दी पर चीचली पुलिस का कडा वार, आरोपीयों को भेजा गया जेल

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

गुण्डागर्दी पर चीचली पुलिस का कडा वार, आरोपीयों को भेजा गया जेल

थाना चीचली अंतर्गत विगत दिनांक 20.01.2026 की रात्रि में आरोपी अबरू पठान उर्फ आबिद, साजिद पठान, जाहिद पठान सभी निवासी चीचली द्वारा प्रार्थी अजय अहिरवार व उसके साथीयों के साथ चिकिन मार्केट चीचली में मारपीट की गई।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना चीचली में अपराध धारा 296बी,115(2),351(3),3(5) बी.एन.एस. 3(1)(द-ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के पश्चात मारपीट के आरोपीयों की तफतीश शुरू हुई, जो दिनांक 24.01.2026 को मामले में आरोपी अबरू पठान उर्फ आबिद, साजिद पठान, जाहिद पठान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी आरोपीयों को जेल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीयों की गिरफ्तारी में निरी. बी. एस. चैधरी थाना प्रभारी चीचली, उनि अमित गोटिया, आरक्षक मोहित यादव, आरक्षक आनंद, प्रआर अमित पटेल की विशेष भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चीचली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें