Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाडरवारा में CISF द्वारा : गाडरवारा में CISF द्वारा पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Dec 19, 2025

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाडरवारा में CISF द्वारा पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाडरवारा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र–छात्राओं हेतु रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सह-समादेष्टा श्री कृष्ण कुमार पचौरी, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य पी एस कौरव, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, महिला उप निरीक्षक सरिता मरकाम, उप निरीक्षक राजेश कुमार, लायजन ऑफिसर, जितेन्द्र रघुवंशी, संतोष कुमार यादव ,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा CISF बल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन , जितेन्द्र रघुवंशी, CISF/LO द्वारा किया गया,

कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक सरिता मरकाम द्वारा छात्र–छात्राओं को विभिन्न भर्तियों से संबंधित ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने उपलब्ध रिक्तियों, फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया, मानदंडों एवं तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सह-समादेष्टा श्री कृष्ण कुमार पचौरी ने *केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बलों एवं अर्द्धसैनिक बलो* के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से 10% महिला आरक्षण, महिला रिज़र्व बटालियन तथा महिला कमांडो विंग जैसी व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए छात्राओं को सुरक्षा बलों में करियर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत *CISF इकाई प्रभारी श्री श्रेय कुमार पाण्डेय के सानिध्य में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रो को CISF परिवार की ओर से ₹100 फॉर्म शुल्क सहायता स्वरूप प्रदान किया जायेगा*, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन मिल सके।

छात्र–छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अपने प्रश्नों के माध्यम से शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा CISF की इस जनकल्याणकारी एवं युवा-उन्मुख पहल की भूरि-भूरि सराहना की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा में CISF द्वारा पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम

जरूरी खबरें