Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

हाई कोर्ट ने दूसरे की सम्पत्ति सीज करने को कहा लेकिन कर दिए दूसरे की, : कलेक्टर उमरिया और मानपुर तहसीलदार हाजिर हो उच्च न्यायालय ने दिया नोटिस

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

सुरेन्द्र त्रिपाठी ,उमरिया

कलेक्टर उमरिया और मानपुर तहसीलदार हाजिर हो उच्च न्यायालय ने दिया नोटिस

सावधान उमरिया जिले में किसी की भी सम्पत्ति हो सकती है सीज,

हाई कोर्ट ने दूसरे की सम्पत्ति सीज करने को कहा लेकिन कर दिए दूसरे की,

अब उच्च न्यायालय ने जताई खासी नाराजगी, कहा कलेक्टर एवं तहसीलदार हाजिर हो

उमरिया - जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदवार से एक मामला सामने आया है जहां की रहने वाली अनीता लोनी पति राजमन लोनी का अपने पति से वर्ष 2015 में विवाद हो गया और वह पति को छोड़ कर अपने मायके ग्राम रोहनिया जिला मैहर में रहने लगी। दोनों के बीच काफी प्रयास के बाद भी सुलह नहीं हुआ और अनीता लोनी फैमिली कोर्ट में अपने और दो बच्चों के भरण पोषण के लिए खर्च का दावा कर दी। कोर्ट ने 3000 रुपया प्रति माह देने के लिए राजमन लोनी को निर्देशित कर दी लेकिन राजमन लोनी आज तक एक भी पैसा नहीं दिया जिस पर अनीता ने पुनः आवेदन दिया और कोर्ट ने उसकी चल अचल संपत्ति को कुर्क कर उससे पैसे वसूलने का आदेश दिया, जिसका पालन करवाने को कलेक्टर उमरिया एवं तहसीलदार मानपुर को निर्देशित किया और उसके पालन में न्यायालय में स्वयं उपस्थित होने का निर्देश भी दिया था।

इस मामले में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पुरुषोत्तम दास जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर उमरिया एव तहसीदार मानपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार राजमन लोनी पिता गणेशा लोनी की चल अचल संपत्ति को कुर्क करना चाहिए था लेकिन उसके नाम कोई सम्पत्ति न होने की स्थिति में उसके भाइयों की सम्पत्ति को कुर्क कर सरपंच की सुपुर्दगी में दे दिया गया है जो कि न्यायोचित नहीं है, एव कलेक्टर उमरिया तथा तहसीलदार मानपुर को स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना चाहिए था और वो दोनों लोग उपस्थित नहीं हुए, जिस पर पैरबी करने पर माननीय न्यायालय ने अंतिम मौका देते हुए कलेक्टर उमरिया एवं तहसीलदार मानपुर को 23/01/2026 को स्वयं उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

अब देखना होगा कि 23 जनवरी को उच्च न्यायालय के समक्ष कलेक्टर उमरिया एवं तहसीलदार मानपुर हाजिर होते हैं या न्यायालय को वारंट जारी करना पड़ता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर उमरिया और मानपुर तहसीलदार

जरूरी खबरें