Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य : भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याण एवं बड़े बाबा उच्चासन दिवस पर निर्वाण लाडू समर्पित करने कुण्डलपुर पहुंच रहे श्रद्धालु

Aditi News Team

Sat, Jan 17, 2026

भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याण एवं बड़े बाबा उच्चासन दिवस पर निर्वाण लाडू समर्पित करने देश के विभिन्न अंचलों से कुण्डलपुर पहुंच रहे श्रद्धालु

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, पूज्य विद्या निधि आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ मंगल सानिध्य में 17 जनवरी 2026 को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं इसी दिन 20 वर्ष पूर्व पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से गगन विहार कर नए मंदिर के उच्च आसन पर विराजमान हुए थे उन पलों की स्मृतियों को संजोए श्रद्धालु भक्त देश के विभिन्न अंचलों से कुण्डलपुर पहुंच रहे हैं।

"जयपुर राजस्थान से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक, शांति धारा कर बड़े बाबा चरणों में किया भक्तामर विधान"। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांति धारा ,रिद्धि मंत्र कलश करने का सौभाग्य अनिल अमिता गोधा विनोद पदमा राजेश संगीता विपिन सिम्मी नितिन सुविता अभिषेक मोनिका विशाल अंकिता वैभव आदनि आदित्य इशिका विहान और अर्हम गोधा युवेन गंगवाल परिवार जयपुर, सुशील कुमार अर्पित आर्यश गोधा इंदौर, सुमत मनीष कुमार जयपुर मंजू मानसी बड़ जात्या राज गोधा, रीतेश अंकित रिशित गंगवाल जयपुर पुष्पा देवी अर्चना गुणमाला देवी सुनील लता मुकेश संगीता गोधा परिवार जयपुर सरोज जैन स्मृति में रोमिल प्रकाशचंद पूनम डॉ.निशि न्यू दिल्ली ,सुशील स्व पाचू लाल पहाड़िया जयपुर, विनोद मनोज संकेत संयम लोहड़े संभाजी नगर ,मुकेश राजमल सोगानी जयपुर ,शांति देवी महावीर एकता विधि अपेक्षा विहान सोगानी जयपुर, सुनील रीना विल्टीवाला जयपुर, ज्ञानचंद स्व गूजरमल सेठी परिवार जयपुर आदि ने सौभाग्य पाया। 18 जनवरी को पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस की स्मृति संजोए हुए उपकाशी हटा से पैदल चलकर बड़े बाबा चरणों में पहुंचेंगे सैकड़ो श्रद्धालु भक्त। 17 जनवरी को प्रातः पूज्य मुनि श्री पदमसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा मुनिश्री के आशीष वचन एवं पूज्य बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।दोपहर में मुनि संघ सानिध्य में मुनि श्री के प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा । कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई है। सायंकाल पूज्य बड़े बाबा मंदिर में भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें