Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

16 को भोपाल पहुंचने की तैयारी तेज : उपमुख्यमंत्री के आश्वासन से सिहोरा में बना उत्साहजनक माहौल, आंदोलन में आई नरमी

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

उपमुख्यमंत्री के आश्वासन से सिहोरा में बना उत्साहजनक माहौल, आंदोलन में आई नरमी

16 को भोपाल पहुंचने की तैयारी तेज

सिहोरा - सिहोरा जिला निर्माण को लेकर जारी आंदोलन के बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सिहोरा में उत्साहजनक वातावरण देखने को मिला। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आह्वान पर मंगलवार को बाजार खुले, जिससे जनजीवन आंशिक रूप से सामान्य होता नजर आया। आंदोलनकारियों में आशा और भरोसे का माहौल बना हुआ है।

समिति ने जानकारी दी कि 16 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में लोग भोपाल पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री से भेंट कर सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग मजबूती से रखी जाएगी। भोपाल कूच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

धरना स्थल पर आयोजित सभाओं में इस बार भाषणों का स्वर अपेक्षाकृत नरम और आशा से भरा रहा। वक्ताओं ने उपमुख्यमंत्री और विधायक के आश्वासन का स्वागत करते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।

इधर, अस्पताल में भर्ती प्रमोद साहू अन्न सत्याग्रह पर डटे हुए हैं, वहीं धरना स्थल पर आठ अन्य आंदोलनकारी भी अन्न सत्याग्रह पर बैठे हैं। इनमें प्रदीप दुबे, राजभान मिश्रा, संतोष पांडे, पुरुषोत्तम गुप्ता, रामनरेश तिवारी, नत्थू पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी और रामजी शुक्ला शामिल हैं। सत्याग्रहियों का कहना है कि जब तक सिहोरा जिला बनने की घोषणा नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने दो टूक शब्दों में संकल्प दोहराया कि सिहोरा को जिला बनाए जाने तक आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा। समिति ने जनता से संयम बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल

उप मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल

जरूरी खबरें