Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

"ऑपरेशन मुस्कान" नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता : परिजनों डांट के डर से खेत की झाड़ियों मे छिपी दोनों बालिकाओ को पुलिस ने दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

Aditi News Team

Thu, Feb 12, 2026

"ऑपरेशन मुस्कान"

नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता गुमशुदा दो नाबालिक बालिकाओं को चंद घंटे में दस्तयाब पर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

• दस्तयाब दोनों बालिकाओं की उम्र 8 से 9 वर्ष के मध्य।

• परिजनों डांट के डर से खेत की झाड़ियों मे छिप गई थी दोनों बालिकाएं।

दिनांक 10.02.2026 को फरियादी ने थाना गोटेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाजार जाने के दौरान उनकी 9 वर्षीय पुत्री एवं 8 वर्षीय भतीजी खेत की टपरिया से लापता हो गई हैं। सूचना पर तत्काल गुम इंसान कायम कर जाँच मे लिया गया।

*दोनों गुमशुदा बालिकाओं की तलाश हेतु गठित की गयी थी चार विशेष पुलिस टीम :*

मामला संज्ञान मे आने पर गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीणा द्वारा एसडीओपी, गोटेगाँव, श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आसपास के क्षेत्रों व सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए सघन तलाश की गई।

*परिजनों डांट के डर से खेत की झाड़ियों मे छिप गई थी दोनों बालिकाएं :*

लगातार खोजबीन के दौरान दोनों बालिकाएं ग्राम कमती के सेमरावारी खेत स्थित कोहा के पेड़ के पास झाड़ियों में छिपी हुई सकुशल मिलीं। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि 30 रुपये निकालकर कुरकुरे खाने के बाद डांट के डर से वे स्वयं ही छिप गई थीं।

दोनों बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*बालिकाओं की दस्तयाबी मे सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गोटेगाँव श्री प्रदीप सराफ, उप निरीक्षक श्री अभिषेक पटेल, उनि. श्री ऋषिराज रजक, सउनि श्री विजय बैरागी, प्रधान आरक्षक सचिन तिवारी, आरक्षक सुनील शर्मा, प्रशांत राजपूत, विपिन दुबे, म आरक्षक नेहा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें