Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान मेले से जुड़ी विभिन्न तैयारियों के : नरसिंहपुर बरमान मेले के दौरान प्लास्टिक के दोना पत्तल की जगह प्राकृतिक दोना- पत्‍तल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए- कलेक्टर

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

नरसिंहपुर के बरमान मेले के दौरान प्लास्टिक डिस्पोजल एवं प्लेट के उपयोग के स्थान पर प्राकृतिक दोना- पत्‍तल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए- कलेक्टर

संबंधित विभाग अपनी विभागीय प्रदर्शनी लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार- प्रसार करें

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान मेले से जुड़ी विभिन्न तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर ली जावे। जो दायित्व सौंपे गए हैं उन दायित्वों का भलीभांति पालन किया जावे। मेले के दौरान जिले और आसपास जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान उनके द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। भंडारे के दौरान प्लास्टिकयुक्त डिस्पोजल एवं प्लेट का उपयोग किया जाता है, इसके स्थान पर प्राकृतिक दोना-पत्तल का उपयोग किया जाए। इसका व्यापक प्रचार- प्रसार भी किया जाए। इसके अलावा जैविक उत्पादों का भी स्टॉल लगाया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक जैविक उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि मेले के दौरान सिंगल यूज पॉलीथिन के स्थान पर कागज एवं कपड़े के थैले का उपयोग किया जाए। नर्मदा नदी स्थित बरमानखुर्द एवं बरमानकलां के घाटों व मंदिरों की साफ- सफाई, रंगाई- पुताई और मंदिरों व घाटों को सजाया जाए। ठंड को देखते हुए मेला स्थल पर वन विभाग द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने कहा कि मेले के दौरान आने वाले बड़े झूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, जिससे कोई घटना घटित न हो। मेले के दौरान डॉक्टर्स, दवाईयों व एम्बुलेंस की व्यवस्था पुख्ता रखी जाए।

बैठक में कलेक्टर ने मेला स्थल पर रास्ता निर्माण एवं मरम्मत कार्य, वाहन स्टेंड एवं पार्किंग व्यवस्था, मेला स्थल पर दुकान आबंटन ले-आउट, मेला दुकान के लिए जमीन की दरें, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं साफ- सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, टेंकर व्यवस्था, मेला स्थल पर बांस- बल्ली आदि व्यवस्था, कंट्रोल रूम, दूर संचार एवं सार्वजनिक ध्वनि विस्तारक व्यवस्था, घाट सुरक्षा, तैराक दल व मोटर वोट, अस्थाई थाना निर्माण एवं पुलिस कंट्रोल रूम, अग्नि शमन व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अवैध बसों का संचालन तथा अवैध वसूली पर रोक, चिकित्सा व्यवस्था, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मेला आमंत्रण पत्र आदि मेला संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने समय- सीमा पत्रों की समीक्षा कर निर्धारित समय पर पत्रों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं समय सीमा में निराकरण किया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने श्रम विभाग के तहत संबल योजना, भू- अर्जन, वन ग्राम और लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

#Narsinghpur

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश,

नरसिंहपुर बरमान मेला

जरूरी खबरें