Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

ब्राह्मण समाज की मर्यादा के खिलाफ लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर : ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR दर्ज, समाज में भारी आक्रोश

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR दर्ज, समाज में भारी आक्रोश

रीवा। ब्राह्मण समाज की मर्यादा के खिलाफ लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। हाल ही में आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान के बाद अब यूट्यूबर मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया रील के माध्यम से ब्राह्मण समाज की बहू-बेटियों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी ने विवाद को और गहरा दिया है। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मनीष पटेल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। *अमर्यादित टिप्पणी से उबाल पर समाज* विगत दिनों यूट्यूबर मनीष पटेल ने एक रील साझा की थी, जिसमें ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस रील के वायरल होते ही ब्राह्मण समुदाय में भारी रोष व्याप्त हो गया।आक्रोशित समाज के प्रतिनिधियों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। *कानून ने दिखाया सख्त रुख* अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे ने बताया कि समाज की भावनाओं और मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष पटेल पर मामला दर्ज कर लिया है। यह उन लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए किसी जाति या समाज विशेष के खिलाफ जहर उगलते हैं।"*प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रहे मौजूद* शिकायत दर्ज कराने के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष करणी आशीष तिवारी 'शिबू', करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह बघेल, अनुराग मिश्रा, जय कृष्णा पांडे, विपिन द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, पीयूष द्विवेदी, ऋषि द्विवेदी, मोहित चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा और हरीश शुक्ला सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व समाज के युवा शामिल थे। *पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें