Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

सिवनी में जिला स्तरीय गौवर्धन पूजा कार्यक्रम कारीरात गौशाला में सम्पन् : सिवनी स्थित कारीरात गौशाला में आज गौवर्धन पूजा की

Aditi News Team

Tue, Oct 21, 2025

सिवनी में जिला स्तरीय गौवर्धन पूजा कार्यक्रम कारीरात गौशाला में सम्पन्न हुआ

सिवनी / जिला मुख्यालय सिवनी स्थित कारीरात गौशाला में आज गौवर्धन पर्व का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री दिनेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन तथा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गौसेवक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने परंपरागत विधि से गौवर्धन पूजन किया एवं गौवंश को गो ग्रास खिलाकर सेवा, समर्पण और संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर सजीव गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की गई। गौशाला परिसर में वातावरण भक्ति गीतों, शंखध्वनि और हरि नाम से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों ने गौशाला में सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली से भी जुड़ी है।

इसी क्रम में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में जैविक खेती एवं उन्नत पशुपालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने उपस्थित कृषकों और गौशाला प्रबंधकों को गोमय, गोमूत्र, पंचगव्य आदि उत्पादों के उपयोग से प्राकृतिक खेती करने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने एवं पशुपालन को आय के प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने की जानकारी दी।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि गौवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गौआधारित जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। उन्होंने जिले के सभी कृषकों से गौसंवर्धन एवं जैविक खेती को अपनाने का आग्रह किया।

Tags :

सिवनी स्थित कारीरात गौशाला में आज गौवर्धन पर्व का

सिवनी में जिला स्तरीय गौवर्धन पूजा

सिवनी कलेक्टर शीतला पटले

जरूरी खबरें