Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

विज्ञान संकाय में हासिल किया था प्रदेश में पहला स्थान : जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

विज्ञान संकाय में हासिल किया था प्रदेश में पहला स्थान

छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 'मेधावी छात्रा पुरस्कार योजना' के अंतर्गत 'बालिका विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित करते हुए, 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा यह पुरस्कार उन 10 जनजातीय वर्ग की बालिकाओं को दिया जाता है, जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय के विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान एवं गणित) में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों और प्रदेश में सर्वोच्च अंक अर्जित किए हों। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल अंक सूची और जाति प्रमाण-पत्र का गहन सत्यापन करने के बाद वैष्णवी को प्रथम स्थान के साथ पुरस्कार के लिए चुना गया है।

वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किया मुकाम हासिल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) की छात्रा कु. वैष्णवी सरियाम के पिता श्री विनोद सरियाम किसान हैं। माता गृहिणी होने के साथ सिलाई का कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैष्णवी ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

वैष्णवी ने 300 में से 284 अंक अर्जित कर विज्ञान संकाय के विषयों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह घर पर रह कर जेईई मेन्स की तैयारी कर रही हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विज्ञान संकाय में हासिल किया था प्रदेश में पहला स्थान

जनजातीय बेटी वैष्णवी सरियाम को बालिका विज्ञान पुरस्कार

छिन्दवाड़ा जिले की जनजातीय बेटी कु. वैष्णवी सरियाम ने मध्यप्रदेश में अव्वल

जरूरी खबरें