Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

नरसिंहपुर जिले के अतिथि शिक्षकों ने शा. उच्चतर मा.विद्यालय रायपुर में : अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को सोपा ज्ञापन: सकारात्मक चर्चा हुई

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

रिपोर्टर सना खान

अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को सोपा ज्ञापन: सकारात्मक चर्चा हुई

नरसिंहपुर जिले के अतिथि शिक्षकों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर मे शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी को हरियाणा की तर्ज पर नीति बनाने एवं पद स्थाई को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिस पर शिक्षा मंत्री ने संतोषजनक उत्तर देते हुए बोला कि हम आपके लिए 12 माह सेवाकाल अवकाश की पात्रता एवं वेतन वृद्धि करने जा रहे हैं जिससे अतिथि शिक्षकों ने खुशी जताई अतिथि शिक्षक रामकिशोर कौरव के नेतृत्व में समस्त टीम ने शिक्षा मंत्री का फूलमाला एवं गुलदस्ता देकर आभार जताया साथ ही कार्यक्रम में चर्चा के दौरान उन्होंने इस बात को स्थानीय कल्याणपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने कही जहां पर अतिथि शिक्षकों की बात रखी गई जिसमें उन्होंने बोला है कि 50% हमने आपको भर्ती प्रक्रिया में रिजर्वेशन दे दिया है इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता यह चर्चा लगभग 5 से 10 मिनट चली उसके बाद पुनः निवेदन किया गया जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी नेता मुकेश मरैया के आग्रह पर पुनः बोला गया*

*"-शिक्षा मंत्री द्वारा कहा कि हम आपको 12 माह करने जा रहे हैं

आपको अवकाश की पात्रता मिलेगी

"आपका वेतन बढ़ाने जा रहे है!

"हमने हरियाणा और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अतिथियों के लिए पॉलिसी बनाने एवं पंचायत सचिवों की तर्ज पर महासम्मेलन बुलाने का आग्रह किया गया! इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वहां अतिथि संख्या कम है इसलिए वहां यह संभव हुआ, मध्यप्रदेश में 75000 हजार अतिथि शिक्षक है।

ज्ञापन देने वालों में अतिथि शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रामकिशोर कौरव वरिष्ठ साथी नीरज कौरव मोनिका शर्मा नेहा कौरव नितेश कौरव छोटे राजा कौरव मनमोद वर्मा महेंद्र सराठे रामकुमार कौरव सत्यम कौरव नंदिनी विश्वकर्मा संजय पटेल सुरेंद्र चौधरी सुरभि नीखरा, शैलजा ताम्रकार, मोहिनी कौरव वर्षा साहू अवधेश पाराशर,अरुण भट्ट, भानु प्रताप कौरव, आदि साथी उपस्थित रहे!

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें