समाज,देशहित,परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा,आशा : शासकीय महाविद्यालय हटा में आज भारतीय ज्ञान-परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा गुरु पूर्णिमा-पर्व का आयोजन किया गया
Aditi News Team
Wed, Jul 29, 2026
समाज,देशहित,परोपकार ही सच्ची गुरु दक्षिणा,आशा
हटा दमोह ।श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा में आज भारतीय ज्ञान-परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा गुरु पूर्णिमा-पर्व का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार अहिरवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हटा क्षेत्र के टी० आई० श्री सुधीर कुमार बेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं समस्त स्टाफ का पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल से विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिनका प्राचार्य महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया ।प्राचार्य श्री मुकेश अहिरवार द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज हम इंटरनेट की दुनिया में जी रहे हैं और गूगल को अपना गुरु मान बैठे हैं। लेकिन यह सही नहीं है।गुरु का स्थान कोई नहीं ले सकता। मानव जीवन में गुरु का अपना महत्व है। टी० आई० महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की संघर्ष से ही व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है, बाहरी दिखावा व्यक्ति की पहचान नहीं है। आपके माता-पिता ने आपके लिए जो सपने देखे हैं ,उसे हमेशा याद रखो। एकमात्र शिक्षा ही वह साधन है ,जो आपके जीवन को सफल बना सकता है। नशा मुक्ति पर बात करते हुए उन्होंने कहा की नशा व्यक्ति को बर्बाद कर देता है। उससे खुद दूर रहो और समाज को भी जागरुक करो। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती आशा राठौर ने विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा महाविद्यालय में प्रवेश लेने के साथ ही यह महाविद्यालय आपका हो गया है। गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आज हम गुरुओं की सच्ची गुरु दक्षिणा वही होती है,जब हमारे विद्यार्थी समाज एवं देश के योग्य नागरिक बनकर परिवार, क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करते हैं। माता-पिता के बाद गुरु ही वह व्यक्ति होता है ,जो आपकी सफलता पर सर्वाधिक खुश होता है। राजनीति विभाग से श्री नरेश कोरी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रसायन शास्त्र विभाग से डॉ० महादेव सिंह जाट ने चार प्रकार के गुरु का उल्लेख करते हुए गुरु के महत्व का प्रतिपादन किया। विद्यार्थियों ने कविता-गीत वाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किये।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० हीरा अहिरवार ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदय की औपचारिक अनुमति से आशा राठौर द्वारा आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
श्री राघवेंद्र सिंह हजारी शासकीय महाविद्यालय हटा