दुर्घटना घटित होने पर त्वरित प्राथमिक उपचार हेतु दिया विशेष प्रशिक्षण : सड़क सुरक्षा हेतु भारत सरकार की “राहवीर योजना” के तहत नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल
Aditi News Team
Thu, Nov 6, 2025
सड़क सुरक्षा हेतु भारत सरकार की “राहवीर योजना” के तहत नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल
(Goldan Hour Heros)
• *दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के आस-पास रहने वालों को रखा गया "Goldan Hour Heros" की श्रेणी में।*
• *दुर्घटना घटित होने पर त्वरित प्राथमिक उपचार हेतु दिया गया विशेष प्रशिक्षण।*
• *इस पहल से स्थानीय स्तर पर आपातकालीन सहायता प्रणाली होगी और सुदृढ़।*
“राहवीर योजना” भारत सरकार की एक सड़क सुरक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सुनियोजित, त्वरित और सुरक्षित सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1 घंटे के अंदर चिकित्सीय सहायता पहुचाने वाले को 25 हजार रूपये नगद पुरूस्कार प्रदान किया जाता है साथ ही उसके उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र में प्रदान किया जाता है।
* “राहवीर योजना” के तहत नरसिंहपुर पुलिस की अभिनव पहल (Goldan Hour Heros) : *
सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में शीघ्र सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभिनव पहल करते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (Accident Prone Areas) के आस-पास निवास करने वाले नागरिकों को ‘गोल्डन आवर हीरोज़ (Goldan Hour Heros) की श्रेणी में शामिल किया गया है।
*मुख्य उद्देश्य: *
• सड़क दुर्घटना के बाद “गोल्डन आवर” (पहला एक घंटा) में घायल को समय पर सहायता मिल सके।
• नागरिकों को प्रशिक्षित कर उन्हें दुर्घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार और बचाव कार्य में सक्षम बनाना।
• दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करना।
• लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
“राहवीर योजना” के तहत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा की गयी इस पहल के तहत जिले में (Accident Prone Areas) के आस-पास निवास करने वाले 100 नागरिकों को ‘गोल्डन आवर हीरोज़ (Goldan Hour Heros) की श्रेणी में रखा गया इन नागरिकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे दुर्घटना घटित होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान कर सकें, एम्बुलेंस या पुलिस को सूचित कर सकें और घायल व्यक्ति को मौके पर की प्राथमिक उपचार प्रदान कर शीघ्र अस्पताल पहुँचाने में मदद कर सकें।
*सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण :*
दिनांक 06.11.2025 को पीजी कॉलेज, नरसिंहपुर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन स्थितियों में घायलों को त्वरित जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, डॉयल- 112 कर्मचारी एवं एनएच-44, 45 के कर्मचारियों को यह सिखाया गया कि हृदय गति रुक जाने या श्वास बंद हो जाने की स्थिति में सीपीआर तकनीक का प्रयोग कैसे किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, डॉ. रिपुदमन सिंह, नर्सिंग कॉलेज से श्रीमति बिंदु कावले द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन (Practical Demonstration) के माध्यम से सीपीआर के सभी चरणों -
• स्थिति का आकलन,
• श्वास और नाड़ी की जाँच,
• छाती पर दबाव (Chest Compression),
• कृत्रिम श्वास (Rescue Breathing) —का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश मार्को सहित, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी यातायात, श्रीमति ममता तिवारी, निरीक्षक रेडियो श्री प्रमोद कश्यप सहित थाना प्रभारीगण, बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गण्मान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags :
दुर्घटना घटित होने पर त्वरित प्राथमिक उपचार हेतु दिया गया विशेष प्रशिक्षण
राहवीर योजना