टोल टैक्स नाका लगा कर माल वाहकों से रोड टैक्स के नाम पर राशि वसूल : जबलपुर गोटेगांव नरसिंहपुर मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल, फिर भी वसूला जा रहा टैक्स
Aditi News Team
Thu, Jan 1, 2026
रिपोर्टर आशीष साहू
जबलपुर गोटेगांव नरसिंहपुर मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल, फिर भी वसूला जा रहा टैक्स
गोटेगांव जबलपुर-नरसिंहपुर मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है। इसके बाद भी टोल टैक्स नाका लगा कर माल वाहकों से रोड टैक्स के नाम पर राशि वसूली जा रही है। इस बदहाल हो चुकी सड़क को सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उक्त सड़क का रखरखाव रोड डेवलोपमेन्ट कारपोरेशन (RDC) द्वारा किया जाता हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं, कई जगह पर सड़क मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। इस मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने कुछ स्थलों पर सूचक बोर्ड भी लगाए है जहां पर अधिकतर एक्सीडेंट की घटनाएं होती रहती है। जबलपुर से नरसिंहपुर जाने पर माल वाहकों को शहपुरा के पास लगाए गए टोल टैक्स नाका पर राशि देना पड़ती है। उसके बाद नरसिंहपुर बहोरीपार के पास लगाए गए टोल टैक्स पर राशि देनी पडती है। दो जगह पर माल वाहकों से राशि वसूलने के नाके लगे हुए है। जिस हिसाब से माल वाहकों से राशि वसूली जा रही है उस हिसाब से सड़क मार्ग की हालत नहीं है। सड़क की हालत खराब होने के कारण माल वाहक अपनी निर्धारित गति से वाहन को संचालित नहीं कर पाते है। जिसके कारण उनको डीजल का एवरेज तक नहीं मिल पाता है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की उक्त रोड होने के बाद भी किसी प्रकार का कार्य बदहाल हो चुकी रोड को ठीक करने की दिशा मेंकदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से निकलने वाले माल वाहकों से मनमर्जी के हिसाब से राशि वसूली जा रही है। सड़क मार्ग बदहाल और दो-दो जगह पर लगे टोल नाका के कारण उक्त मार्ग से जिस हिसाब से माल वाहक संचालित होते थे उसमें बहुत कमी आ गई है। इस मार्ग पर सिर्फ जरूरतमंद वाहन ही निकल रहे है। इस मार्ग पर चलने वाले माल वाहक चालकों ने बताया कि जबलपुर की ओर से आने पर जहां एक ओर शहपुरा के पहले बने राष्ट्रीय राज्य मार्ग के टोल नाके पर राशि देना पड़ती है उसके बाद गोटेगांव की सीमा में प्रवेश करने के लिए शहपुरा के बाहरी हिस्से में लगे टोल नाका में राशि देना पड़ती है दो जगह पर उक्त राशि देने के बाद भी सड़क पूरी तरह से बदहाल रहती है। इसको सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता है। बाइक चालकों का कहना है कि सड़क पर मौजूद गड्ढों को बचाने का प्रयास किया जाता है जो अचानक सामने आ जाते है तभी पीछे से आता हुआ वाहन टक्कर मार देता है।
इनका कहना
पहले इसका फोर लाइन बनने का था पर उसमें भू अर्जन कुछ ज्यादा आ रहा था भू अर्जन करना था किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने का, उसमें शासन को किसानों को मुआवजा भी ज्यादा देना पड़ रहा था पर जो नया रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है जिसमें जो सडक़ है 10 मीटर चौड़ी होगी। अभी वर्तमान में जो निर्मित सडक़ है उससे और अधिक 10 मीटर चौड़ी होना है, तो उतनी जो जितनी आवश्यकता है उससे कहीं भी जगह है तो किसानों की जमीन को भू अर्जित नही करना पड़ेगा। सीधा-सीधा एस्टीमेट स्वीकृत हो जायेगा, इसमें किसी राज्य सरकार या किसी की एनओसी लेने की आवश्यकता नही होगी, क्योंकि जो जमीन है रोड के दोनों किनारे है पर्याप्त मात्रा में है इतने में सोल्डर भी आ जायेंगे, और 10 मीटर रोड चौड़ी भी हो जायेगी। पत्र भेजा गया है हम उम्मीद करते है जल्द ही हमारे जनप्रनिधि प्रयास कर रहे है जल्द से जल्द इसका कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
रामस्नेही पाठक जिला अध्यक्ष
इनका कहना
हमने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग अधिकारी एवं एमपी आरडीसी जबलपुर के अधिकारियों से चर्चा की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि 15 से 20 दिवस में सड़क के मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे हम नागरिकों को जल्द ही राहत मिलेगी i साथ ही यह भी बताया कि रिकंस्ट्रक्शन के लिए प्रपोजल भेजा गया है
श्रीमती संगीता शर्मा जिला मंत्री नरसिंहपुर
इनका कहना
गोरेगांव से नरसिंहपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग प्रशासन को रोड पर गड़े नहीं दिखाई देते रोज इस रोड दिन में कितने एक्सीडेंट होते हैं और कितने लोग घायल हो रहे और कितने ही लोगों की जान लील गई यह जर्जर सड़क, यह रोड जब कॉंग्रेस की सरकार थी तब इस रोड का निर्माण प्राइवेट ठेकेदारों से कराया गया था जिसमें टोल लिया जाता था लेकिन रोड की हालत अच्छी रहती थी लेकिन बीजेपी सरकार के समय से इस रोड पर बसूली ही रही हैं अगर टोल ले रहे हैं तो कम से कम रोड के गड्ढे तो भरवा दीजिए जिससे एक्सीडेंट न हो और लोगों की जान बच सके
प्रशासनिक अधिकारियो और वर्तमान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए ताकि इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिल सके !
पूर्व विधायक शेखर चौधरी
इनका कहना
यह सड़क नरसिंहपुर दादा महाराज से गोटेगांव शहपुरा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं जिससे हम "बस" मोटर मालिकों को काफी परेशानी होती है जैसे की इस सड़क पर दौड़ रही हमारी बसें भी खराब होने के साथ-साथ टाइम भी ज्यादा लग रहा है और आने जाने में सवारियां भी परेशान होती है इस सड़क से रोजाना जिम्मेदार अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधियों का भी आना जाना होता है लेकिन इस और ध्यान ना देना यह बड़ी लापरवाही है क्योंकि यह विषय जन सरोकारों से जुड़ा हुआ है साथ ही इस सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क हादसे भी हो रहे हैं संबंधित विभाग एवं जिम्मेदारों को इस और ध्यान देना चाहिए !
बस मालिक वगीश द्विवेदी
इनका कहना
इस सड़क की दुर्दशा इतनी खराब है कि अगर कोई परिजन इस सड़क से अपने मरीज या फिर गर्भवती महिलाओं को ले जाते हैं तो काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है और परेशानियां होने के साथ-साथ एक्सीडेंट भी बहुत हो रहे हैं साथ ही सड़क में पूरे गड्ढे ही गड्ढे होने के बावजूद भी यहां पर टैक्स वसूली की जा रही है जो की अनुचित है सड़क में जल्द ही सुधार कार्य हो ताकि यहां से गुजरने वाले मोटर मालिकों या फिर राहगीरों को हो रही जनहानि धन हानि एवं समय की बचत हो सके और उनको इस समस्या से निजात मिल सके यहां पर जिम्मेदारों को विशेष ध्यान आकर्षित कर इस समस्या का समाधान कराना चाहिए i
रूपमती साहू राहगीर
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मप्र शासन
केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
गोटेगांव विधायक
जिला अध्यक्ष राम सनेही पाठक भाजपा