Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

नर्मदानंद बापजी महाराज पैदल परिक्रमा के दौरान पहुंचे गाडरवारा : महाराज श्री ने 40 मूर्तियों सहित डमरू घाटी शिव धाम में संध्या, आरती कर रात्रि विश्राम किया

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

नर्मदानंद बापजी महाराज पैदल परिक्रमा के दौरान पहुंचे गाडरवारा

महाराज श्री ने 40 मूर्तियों सहित डमरू घाटी शिव धाम में संध्या, आरती कर रात्रि विश्राम किया

गाडरवारा ।नजर निहाल आश्रम ओंकारेश्वर के संत अपने लगभग चालीस भक्तों के साथ तीसरी बार मा नर्मदा की पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्होंने तीन माह पूर्व ओंकारेश्वर से यात्रा प्रारंभ की है। जीवन दायिनी मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा हो,पुण्य सलिला मां नर्मदा की गोद में किसी भी प्रकार का प्रदूषण न हो, मां नर्मदा में कोई भी फूल पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री प्रवाहित न करें और न ही नर्मदा मैया में गांव एवं शहर के नाले का गंदा पानी प्रवाहित न करे। मां नर्मदा जी का संरक्षण एवं गोमाता का रक्षण हो एवं ऋषियों मुनियों के द्वारा बनाए गए वेदों का अध्ययन कर सनातन धर्म के प्रति लोग सजग रहें एवं धरती मैया को हरा भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे । इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ महराज नर्मदानंद जी परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा के दौरान पैदल चलते हुए गाडरवारा पहुंचे जहां उन्होंने शिव धाम डमरू घाटी में मैया की संध्या आरती वंदना कर नर्मदाष्टक का पाठ किया तदोपरांत भक्तों को मां नर्मदा की महिमा का महत्व समझाया । इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे मां नर्मदा के भक्तों ने महाराज श्री के दर्शन लाभ लेकर प्रसादी एवं आशीर्वाद लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री नर्मदानंद बापजी महाराज जी ओंकारेश्वर

जरूरी खबरें