Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

परिवार सुरक्षित, प्रशासन से त्वरित मदद की गुहार l : नरसिंहपुर नकटुआ मगरधा में बड़ा हादसा टला, जर्जर मकान भरभराकर गिरा

Aditi News Team

Fri, Nov 21, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

नरसिंहपुर के ग्राम नकटुआ मगरधा में बड़ा हादसा टला, जर्जर मकान भरभराकर गिरा – परिवार सुरक्षित, प्रशासन से त्वरित मदद की गुहार l

नरसिंहपुर के पास ग्राम नकटुआ मगरधा में आज सुबह लगभग 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वर्षों पुराने जर्जर मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, लेकिन सौभाग्य से उस समय परिवार के कोई सदस्य अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस मकान में चौ. नन्हेलाल पटेल अपने पूरे परिवार—एक बालक, एक बच्ची, बहू, बेटा और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। यह परिवार दैनिक मजदूरी कर गुजारा करता है। घर के मुखिया नन्हेलाल की पत्नी लंबे समय से बीमार थीं, जिनका इलाज रिश्तेदारों की मदद से करवाया गया। हालत अब ठीक है, लेकिन अत्यधिक कमजोरी के चलते अभी भी देखभाल की जरूरत है। मकान की स्थिति वर्षों से काफी खराब थी। बताया गया कि परिवार के पास मरम्मत के लिए पैसे भी नहीं थे। बरसात के पानी और दीवारों में नमी के कारण मिट्टी सड़ गई और खपड-गैड़ा गिर गया, जिससे पूरी छत ढह गई। घर के अंदर रखा राशन, दो पंखे और पलंग भी वजन में दब गए।

मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि गिरने के दौरान जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद सभी दौड़कर पहुंचे। सौभाग्य से कोई परिवारजन अंदर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव वालों का कहना है कि यदि इस परिवार को 2003 में आवास योजना में जोड़ा गया होता, तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती। अभी हाल ही में उनका नाम आवास सूची में जोड़ा गया है, लेकिन अब तक मकान निर्माण की कोई सुविधा नहीं मिली।

घटना की सूचना ग्राम सचिव, सहायक सचिव और सरपंच को दी गई। उनका कहना है कि आप फोटो ले लीजिए, हम पटवारी को बता देंगे। वह पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शासन की योजनाओं में कार्य चल रहा है। लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद परिवार को त्वरित सहायता की आवश्यकता है।ग्रामवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि: तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए पटवारी द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया जाए प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तुरंत आवास स्वीकृत किया जाए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए यह घटना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि ग्राम नकटुआ मगरधा में कई पुराने मकानों की स्थिति बेहद जर्जर है, जिनकी समय-समय पर जांच और सर्वे जरूरी है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। समाज और शासन से अपील है कि नन्हेलाल पटेल के परिवार को शीघ्र मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें और अपना नया घर बना सकें।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष

मध्य प्रदेश शासन

ग्राम पंचायत एवं सरपंच

जरूरी खबरें