अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः 106 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त
Aditi News Team
Sat, Jan 17, 2026
"OPERATION EAGLE CLAW"
अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
• नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाहीः 106 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त।
• गांजा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक सहित करीब ₹55 लाख रुपये का कीमती मशरूका।
• दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
• तस्करों की नई और चौंकाने वाली चाल: ट्रक के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स में छिपाया गया गांजा।
• एक अन्य बड़ी कार्यवाही में एक आरोपी से लगभग ₹ 3.5 लाख कीमत की 31.55 ग्राम स्मैक जप्त।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *"OPERATION EAGLE CLAW"* के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं में विगत दिवस थाना सुआतला एवं थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा अवैध गांजा एवं स्मैक जप्त की गयी है।
दिनांक 15.01.2026 की रात्रि में राजमार्ग चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा नाके बंदी के दौरान संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका गया जो पुलिस टीम को देखकर स्टापर को धक्का देते हुए तेजी से बरमान की ओर भागा जिस पर सुआतला पुलिस द्वारा बरमान चौकी को सूचित किया गया सूचना पर पुलिस द्वारा मजबूत नाकेबंदी की गयी एवं उक्त ट्रक को रोका गया ट्रक रोकने के बार वाहन चालक एवं एक अन्य व्यक्ति वाहन से उतरकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ पर उनके द्वारा गोल-मोल जबाव दिया गया। जिस पर और अधिक संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गयी में ट्रक के ऊपर चालाकी से विशेष बॉक्स बनाकर छिपाया गए गांजे कुछ पैकेट दिखाई दिए जिन्हे ट्रक से बाहर निकालकर चैक करने पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा पाया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा उक्त गांजे को उडीसा-छत्तीसढ तरफ से भोपाल की ओर ले जाना बताया गया है।
*थाना सुआतला अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी :*
• आरोपी 1 : शकील खान निवासी देवरी पार्वती, जिला सीहोर म.प्र.।
• आरोपी 2 : अमन कुशवाहा निवासी नानकपुर, आष्टा, जिला सीहोर, म.प्र.।
• *जप्त मादक पदार्थ : 106 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 25 लाख अनुमानित)*
• अन्य जप्ती : एक ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9648 कीमत लगभग ₹ 30 लाख रूपये एवं दो मोबाईल कीमत लगभग ₹ 15 हजार रूपये जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
इसी प्रकार दिनांक 16.01.2026 को थाना स्टेशनगंज पुलिस को भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम डोकरघाट मुन्ना ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध स्मैक लेकर घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिस पर आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में समैक जप्त की गयी है।
*थाना स्टेशनगंज अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी :*
• आरोपी : आशीष कौरव निवासी ग्राम कुशमी, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर, म.प्र.।
• *जप्त मादक पदार्थ : 31.55 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 3.5 लाख अनुमानित)*
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8 (ए), सी/ 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* अवैध गांजे के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि अनिल अजमेरिया, उनि आशीष बोपचे, उनि दिलीप सिंह, सउनि संतोष राजपूत, प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, देवेन्द्र सिंह, अशोक अहिरबार, जितेन्द्र पटेल, आरक्षक हसन रजा, आशीष पटेल, अनुराग ठाकुर, हेमुत बाडिवा, मोहित त्रिपाठी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, सैनिक गजराज, चूरामन एवं स्मैक के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि राहुल सोनकर, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, नंदकिशोर कुशवाहा, दिलीप इनवाती, प्रशांत ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना