Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

गाडरवारा नरसिंहपुर पुलिस ने 3 शातिर मोटरसाईकिल चोरो को किया गिरफ्तार : चोरी की मोटरसाईकल के पार्ट्स खोलकर कबाड़ में बेचते थे शातिर

Aditi News Team

Sun, Feb 1, 2026

तीन शातिर मोटरसाईकिल चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

Ø चोरी गई बजाज बॉक्सर मोटरसाईकिल हुई बरामद,

Ø चोरी की मोटरसाईकल के पार्ट्स खोलकर कबाड़ में बेचते थे शातिर चोर

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा के द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु लगातार अभियान चलाया जाकर समस्त थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है ।

दिनांक 29/01/2026 की सुबह करीबन 11 बजे शासकीय अस्पताल गाडरवारा की पार्किंग से प्रार्थी उमेश कहार की बजाज कंपनी की बॉक्सर मोटर साईकिल क्रमांक MP20-KB-4489 चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

अपराध की विवेचना दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल का कबाड़ बेचने के लिए कबाड़ियों की दुकान पर जाकर संपर्क कर रहे है । सूचना पर तत्काल करते हुए दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । संदेही नर्मदा कुशवाहा ने पूछताछ पर घटना दिनांक को उक्त मोटरसाईकिल चोरी कर अपने साथी नीलेश चौधरी के साथ मिलकर मोटरसाईकिल के पार्टस् खोलकर चीचली के गोलू ताम्रकार को बेचना स्वीकार किये ।

*Ø आरोपी :-*

· नर्मदा प्रसाद पिता चौखेलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी ढुरसुरी

· नीलेश चौधरी पिता भवानी प्रसाद चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी बारहा ढाना

· शिवम उर्फ गोलू ताम्रकार पिता राजेन्द्र कुमार ताम्रकार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 चीचली

*Ø वैधानिक कार्यवाही-*

तीनों आरोपीगण के कब्जे से चोरी गई बॉक्सर मोटर साईकिल क्रमांक MP20-KB-4489 के पार्टस् जप्त कर आरोपीगण को धारा 303(2), 238, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजूपत की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी ललित सिंह डागुर के

जरूरी खबरें